{"_id":"5e3cea378ebc3ee5d338b165","slug":"sara-ali-khan-and-kartik-aaryan-kept-secret-their-first-meeting-to-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा-कार्तिक ने छुपाई रणवीर सिंह से ऐसी बात, सुनकर टूट सकता है अभिनेता का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा-कार्तिक ने छुपाई रणवीर सिंह से ऐसी बात, सुनकर टूट सकता है अभिनेता का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा, कार्तिक, रणवीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों सारा और कार्तिक के चर्चे आम हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैन्स को काफी पसंद है। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान भी दोनों की क्यूट केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। सारा और कार्तिक की जोड़ी तभी से फैन्स को पसंद है जब से सारा ने 'कॉफी विद करण' में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। इसके बाद से ही फैन्स इन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखना चाहते थे।
2 of 5
Sara ali khan and Ranveer singh
ये तो सभी जानके हैं कि सारा और कार्तिक के लिए क्यूपिड का काम किया था रणवीर सिंह ने। रणवीर सिंह ने दोनों को पहली बाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मिलवाया था। हम सब यही जानते हैं। लेकिन हाल ही में सारा ने कार्तिक से पहली मुलाकात को लेकर राज खोला है। इस राज को सुन बॉलीवुड अभिनेता राणवीर सिंह भी चौंक जाएंगे। इस बात को सुन रणवीर का दिल भी टूट सकता है।
3 of 5
सारा, कार्तिक
- फोटो : Social Media
हाल ही में सारा और कार्तिक अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए जी टीवी के एक टॉक शो 'प्रो म्यूजिक' में पहुंचे थे। इस दौरान सारा से जब कार्तिक से पहली मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तब सारा ने कार्तिक से अपनी पहली मुलाकात का राज खोला। सारा ने बताया कि वो और कार्तिक दोनों पहले मिल चुके थे लेकिन जब रणवीर ने दोनों को मिलवाया तो दोनों ने इस राज को राज ही बनाए रखने का फैसला किया ताकि रणवीर सिंह का दिल नहीं टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Love Aaj Kal 2 first look
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सारा और कार्तिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के जरिए सारा और कार्तिक पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को तमाशा, रॉकस्टार और हाईवे जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म का प्रोमो और दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें सारा-कार्तिक के फैन्स ने भी काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से की थी। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की तो कार्तिक ने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कार्तिक का एक दमदार डायलॉग था जिसकी वजह से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।