आज है अभिनेता सुजीत कुमार का जन्मदिन
सुजीत कुमार के जन्मदिन और CAA पर भाजपा नेता से भिड़े जावेद अख्तर सहित ये हैं आज की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री आरती दास का 76 की उम्र में निधन
मशहूर डांसर और अभिनेत्री आरती दास का निधन हो गया है। वह 76 साल की थीं। आरती दास बंगाली अभिनेत्री थीं जो मिस शेफाली के नाम मशहूर थीं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आरती दास का निधन गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नोर्थ 24 परगना स्थित उनके घर में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।
पढ़ें: अभिनेत्री आरती सिंह का 76 की उम्र में निधन, 'मिस शेफाली' के नाम से थी मशहूर
पीएम मोदी के बयान की फिल्म प्रोड्यूसर ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश किए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर एक घंटा 40 मिनट तक बोलते हुए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर, सीएए, जम्मू-कश्मीर, तीन तलाक, पाकिस्तान, नेहरू समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। पीएम ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी तीखा प्रहार किया। अब पीएम के इस भाषण की तारीफ बॉलीवुड में होने लगी है।
पढ़ें: पीएम मोदी के बयान की बॉलीवुड में हुई तारीफ, प्रोड्यूसर ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं
करीना कपूर का सवाल सुनकर हैरान हुईं सारा अली खान
करीना ने हिचकिचाते हुए सारा से पूछा कि क्या वो वन नाइट स्टैंड में शामिल रही हैं? करीना ने ये भी कहा कि हम एक मॉर्डन फैमिली का हिस्सा हैं। इसपर सारा शॉक्ड हो गईं और इसके बाद बोलीं कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, जिस पर करीना ने राहत की सांस ली। अपने को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके सभी को-स्टार्स काफी फ्रेंडली रहे हैं और सारा को कभी अपने को-स्टार को रिजेक्ट करने की जरुरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरे सभी को-एक्टर्स के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स रहे हैं।
पढ़ें: करीना कपूर का सवाल सुनकर शॉक्ड हुईं सारा अली खान, हिचकिचाते हुए दिया ये जवाब
सीएए-एनआरसी को लेकर भिड़े तेजस्वी सूर्या और जावेद अख्तर
भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या इन दिनों अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए एनआरसी और सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो मुगल शासन फिर लौट सकता है। तेजस्वी सूर्या के इस बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें: सीएए-एनआरसी को लेकर भिड़े तेजस्वी सूर्या और जावेद अख्तर, मुगल राज पर हुई बहस