बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार वह अपनी बेहद खास पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं।
इस अभिनेत्री के साथ रोमांस कर चुके हैं सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बचपन की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा टाकिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह काफी छोटी दिखाई दे रही हैं। बचपन की इस तस्वीर में आयशा टाकिया रेड ड्रेस और खुले बालों में नजर आ रही हैं। अपनी बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए आयशा टाकिया ने बेहद खास और मेजदार कैप्शन भी दिया।
Jab mein chotie bachi thi 😍😍🙈🙈 #BabyAyesha
A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia) on
आयशा टाकिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जब मैं छोटी बच्ची थी'। सोशल मीडिया यूजर्स और अभिनेत्री के फैंस उनके बचपन की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि आयशा टाकिया ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इस फिल्म के बाद आयशा टाकिया कई फिल्मों में नजर आईं। वह साल 2009 में अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में नजर आई थीं। आयशा टाकिया की आखिरी फिल्म मोड थी। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ रणविजय सिंह मुख्य भूमिका में थे। आयशा टाकिया की अब गिनती बॉलीवुड की असफल अभिनेत्रियों में होती है।
आयशा टाकिया ने साल 2009 में बिजनेममैन फरहान आजमी से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो शाही जीवन बिता रही हैं। दोनों का एक बेटा मिखाइल भी है। इसके अलावा आयशा टाकिया अपनी होठों की सर्जरी की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई थीं तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई है। हालांकि आयशा ने इस बात से साफ इनकार किया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा सर्जरी की वजह से ही होती है।
पढ़ें: हिना खान ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड में टीवी कलाकारों के साथ होता है भेदभाव