भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या इन दिनों अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए एनआरसी और सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो मुगल शासन फिर लौट सकता है। तेजस्वी सूर्या के इस बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएए-एनआरसी को लेकर भिड़े तेजस्वी सूर्या और जावेद अख्तर, मुगल राज पर हुई बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने तेजस्वी सूर्या के बयान से जुड़ी एक खबर को ट्विटर पर साझा किया। वेबसाइट की इस खबर पर जावेद अख्तर ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद तेजस्वी सूर्या और जावेद अख्तर ट्विटर पर भिड़ गए हैं। तेजस्वी सूर्या के मुगल वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जावेद अख्तर ने कमेंट में लिखा, 'अगर आप मुगल राज को लेकर इतना ही भयभीत हैं तो मैं अंदाजा भी नहीं लगा सकता हूं कि आप एटीला द हन और इन्वेजन ऑफ वाइकिंग्स को लेकर कितना ज्यादा डरे हुए होंगे। फ्रिक मत करो, हम उदारवादी तुम्हें बचा लेंगे।'
If you are apprehensive about the return of the Mughal Raj I can’t even imagine how scared you must be of Attila the Hun and the invasion of Vikings . Don’t worry we the liberals will save you .
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर तेजस्वी सूर्या ने कमेंट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'जावेद जी, भगवान ना करे कि अगर मुगल राज वापस आता है तो उदारवादी को सबसे पहले फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाएगा, हालांकि आप बच जाएंगे क्योंकि आप उनके धर्म के ही हैं।' गौरतलब है कि वाइकिंग्स एज इतिहास में एक ऐसा दौर रहा है जब कुछ क्रूर बंजारों ने यूरोप और स्केंडिनेविया देशों के कई हिस्सों पर अत्याचार करते हुए अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की थी।
Javed Ji, if the Mughal Raj ever returns (God forbid) the liberals will be the first to be sent to the gallows.
You may however be spared as a favour on a co-religionist.
आपको बता दें कि तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में कहा था कि यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। तेजस्वी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पुराने घावों को भरे बिना न्यू इंडिया का निर्माण नहीं हो सकता है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। विपक्ष भी जानता है कि सीएए का यहां किसी से कोई लेनादेना नहीं है, उसके बाद भी विरोध किया जा रहा है जो निराशाजनक है।
वहीं बात करें जावेद अख्तर की तो वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। वहीं सीएए-एनआरसी को लेकर जावेद अख्तर सहित अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, सुधीर मिश्रा, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, अली फजल, अनुभव सिन्हा जैसे कई सितारे इसके खिलाफ हैं।
पढ़ें: सलमान खान ने इस मुख्यमंत्री को बताया अपना छोटा भाई, तारीफ में बोली ये बात