फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनकम टैक्स के मामले में करण जौहर को हाई कोर्ट से राहत, इन दो फिल्मों को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 26 Mar 2019 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 26 Mar 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
karan johar dharma production tax relief by high court
karan johar - फोटो : file photo

फिल्ममेकर करण जौहर लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद अब हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है।

karan johar dharma production tax relief by high court
karan johar - फोटो : file photo

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की याचिका को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में दावा है कि अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ये केस जीत जाता तो धर्मा प्रोडक्शन को 7 करोड़ खर्चे के देने होते। दरअसल, पूरा मामला धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म काल और दोस्ताना से जुड़ा है।

karan johar dharma production tax relief by high court
karan johar - फोटो : file photo

धर्मा प्रोडक्शन ने जानकारी दी थी कि उसने 2.67 करोड़ रुपये फिल्म काल (2005-2006) के पॉजिटिव प्रिंट्स और विज्ञापन पर खर्च किए जबकि फिल्म दोस्ताना (2008-2009) पर 4.46 करोड़ खर्च किए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक ये खर्च नियमों के मुताबिक नहीं है और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar dharma production tax relief by high court
Kesari - फोटो : file photo

बहरहाल, करण जौहर इन दिनों एक के बाद एक फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
karan johar dharma production tax relief by high court
Kalank teaser poster - फोटो : twitter

वहीं करण जौहर की एक और फिल्म कलंक जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और वरुण धवन की मुख्य भूमिका है। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed