सब्सक्राइब करें

फिर तेजी से हिला सिनेमा में करण जौहर का 'तख्त', इन गर्मियों में भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर संकट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar dilemma with his film Takht because of film writer Hussain Haidry tweet
तख्त और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की महत्वाकांक्षी परियोजना 'तख्त' पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के लेखक हुसैन हैदरी के ट्विटर पर किए एक ट्वीट के बाद करण जौहर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अब करण के पास दो ही रास्ते हैं - या तो फिल्म के लेखक को बाहर किया जाए, या फिर फिल्म को ही बंद कर दिया जाए।

Karan Johar dilemma with his film Takht because of film writer Hussain Haidry tweet
हुसैन हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

हुसैन हैदरी ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने हिन्दुओं को आतंकवादी की संज्ञा दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरा अनुमान है कि उच्च जाति की महिलाएं जो आज संघी और हिंदुत्ववादी हैं, उन्हें अंत में धोखा दिया जाएगा। यह देश द्वारा प्रायोजित हिंदू आतंकवाद है।' इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हुआ। लोगों ने करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का बहिष्कार करने के लिए एक हैशटैग #BoycottTakht के साथ उस ट्वीट का विरोध जताना शुरू कर दिया। अभी तक इस मुद्दे पर करण जौहर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Karan Johar dilemma with his film Takht because of film writer Hussain Haidry tweet
karan johar - फोटो : Social Media

करण के करीबी लोगों का कहना है कि करण इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। आशंका ये भी है कि करण जौहर इस फिल्म को बंद कर दें। अगर वह फिल्म के लेखक को बाहर कर देंगे, तो फिल्म कैसे बनेगी? इस समय मामला बहुत गरम है। अगर यह मसला थोड़ा शांत होता है, तो करण हुसैन को लेकर आगे की योजना बना सकते हैं। दूसरी तरफ दिक्कत ये भी है कि फिल्म तख्त का निर्माण बहुत विशाल पैमाने पर होना है। इसके लिए कलाकारों की तारीखें जुटाने के लिए करण दो बार कोशिशें कर चुके हैं। लेकिन, उनकी फिल्म के सितारे तख्त के चक्कर में अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग रोकना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar dilemma with his film Takht because of film writer Hussain Haidry tweet
takht film

करण जौहर के निर्देशन में प्रस्तावित फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदार में हैं। इतने कलाकारों को लेकर इस फिल्म की योजना करण जौहर पिछले दो साल से बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पहले 2019 में शुरू होनी थी, फिर इसकी तारीख इस साल की गर्मियों तक टली। लेकिन हालात देखकर लगता नहीं है कि इस साल की गर्मियों में भी करण जौहर इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed