रविवार को पूरे देश में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी पूजा रखवाई। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर सहित कई स्टार्स ने इसमें शिरकत की।
करण जौहर की दिवाली पूजा में लगा सेलेब्स का मेला, कार्तिक और सारा फिर दिखे करीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर सेलिब्रेटी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, वरुण धवन, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अंगद बेदी और करण जौहर ने इस मौके पर ट्रेडिशनल कुर्ता पायजाम पहन रखा था।
वहीं सारा अली खान येलो कलर के सूट में नजर आईं। जाह्ववी कपूर यहां ग्रीन कलर के लहंगे के साथ फूशिया कलर के दुपट्टे में पहुंची थीं। वहीं भूमि भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया और कियारा आडवाणी ने सूट पहन रखा था।
दिवाली पूजा की तस्वीरें करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सितारों के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'धर्मा मूवीज की दिवाली पूजा ऊर्जा से भरी और प्यार से सजी रही। इस मौके पर उन सब लोगों के लिए ढेर सारा प्यार जिनके प्यार ने हमें लगातार काम करने के लिए प्रेरित किया। हम सभी काफी भाग्यशाली हैं।'
एक्टर का आरोप 'मुस्लिम पड़ोसियों ने नहीं मनाने दी दिवाली', दिये जलाने से रोका
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on