फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली से लेकर अदिति के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 28 Oct 2019 12:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 28 Oct 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Diwali Pooja and Aditi Rao Hydari Birthday entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को पूरे देश में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने पूजा रखवाई। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर सहित कई स्टार्स ने इसमें शिरकत की। 


करण जौहर की दिवाली पूजा में लगा सेलेब्स का मेला, कार्तिक और सारा दिखे करीब
Karan Johar Diwali Pooja and Aditi Rao Hydari Birthday entertainment news
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया

कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विश्व भानु की दिवाली काली हो गई। एक्टर ने दावा किया है वह मुंबई की जिस मुस्लिम सोसाइटी में रहते हैं, वहां उन्हें दिवाली मानने से रोका गया। भानू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है और साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत भी की है।

एक्टर का आरोप 'मुस्लिम पड़ोसियों ने नहीं मनाने दी दिवाली', दिये जलाने से रोका

Karan Johar Diwali Pooja and Aditi Rao Hydari Birthday entertainment news
Rishi Kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बहुत बार फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया है। एक बार फिर से वह फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषि कपूर ने फोटोग्राफर्स की भीड़ से परेशान होकर सभी पर गुस्सा निकाला। हालांकि थोड़ी ही देर बाद वह अपने गुस्से को काबू में करते हुए फिर प्यार से भी निवेदन भी करते हैं। ऋषि कपूर का गुस्से से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

फोटोग्राफर्स पर भड़के ऋषि कपूर, गुस्से में कहा- 'शोर मत मचाओ.. हमें भी अपनी इज्जत रखनी है...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Diwali Pooja and Aditi Rao Hydari Birthday entertainment news
kunjilal - फोटो : social media

अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव साल 2010 में आई थी। उनकी ये फिल्म मध्य प्रदेश के बैतूल जिला से संबंध रखने वाले कुंजीलाल की कहानी से प्रेरित थी, जिनका शनिवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। गौरतलब है कि कुंजीलाल ने खुद के मरने की भविष्यवाणी की थी।

नहीं रहे पीपली लाइव के असल हीरो, 16 साल पहले की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी

विज्ञापन
Karan Johar Diwali Pooja and Aditi Rao Hydari Birthday entertainment news
Aditi Rao Hydari - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हैदराबाद के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 28 अक्टूबर 1986 को जन्मी अदिति आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2009 में उन्होंने 'दिल्ली 6' से बॉलीवुड में कदम रखा। बीते साल अदिति ने कास्टिंग काउच पर हैरान कर देने वाला खुलासा कर सबको चौंका दिया था।

फिल्मों में काम बदले अदिति राव हैदरी से की गई थी ऐसी डिमांड, रो-रोकर हुआ था बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed