{"_id":"62c5437b9b359d3d8f51db1f","slug":"karan-johar-emotional-reaction-on-alia-bhatt-pregnancy-said-i-can-not-wait-to-take-child-in-my-arms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar On Alia Pregnancy: आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर रो पड़े थे करण जौहर, बोले- इंतजार नहीं कर पा रहा..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar On Alia Pregnancy: आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर रो पड़े थे करण जौहर, बोले- इंतजार नहीं कर पा रहा..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आलिया ने रणबीर कपूर से 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी और शादी के लगभग दो महीने बाद ही अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर आलिया ने अपनी सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर कर यह गुडन्यूज दी, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक आलिया और रणबीर को बधाई देते हुए नजर आए थे। वहीं, अब आलिया की प्रेग्नेंसी पर फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन आया है। करण ने बताया कि जब आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज उन्हें मिली थी तब वह रो पड़े थे।
2 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर
- फोटो : social media
करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर रो पड़े थे। करण जौहर ने कहा, 'मुझ याद है उस दिन वह मेरे ऑफिस आई थी और तब मेरे बाल बहुत खराब हो रखे थे और मैंने हुडी पहनी हुई थी। इसी वजह से मैंने कैप अपने सर पर पहनी थी। उसने जैसे ही मुझे अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताई। मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे और फिर उसने मुझे तुरंत गले लगा लिया।'
3 of 4
आलिया भट्ट, करण जौहर
- फोटो : Instagram
इसके आगे करण जौहर ने कहा, 'मैंने आलिया को कहा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आलिया तुम्हारा बेबी आने वाला है। वो पल मेरे लिए सच में काफी इमोशनल था।' करण जौहर ने आगे आलिया के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने आलिया को एक लड़की से अच्छी आर्टिस्ट और फिर मजबूत महिला बनते हुए देखा है। मैं आलिया पर गर्व महसूस करता हूं। वह मेरे लिए बेटी की तरह है। जब वह 17 साल की थी तब मेरे ऑफिस आई थी। बीते 12 साल हमारे लिए काफी खास रहे हैं। मैं अब आलिया के बेबी को गोद में लेने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मेरे लिए वो पल भी काफी भावुक होने वाला है।
गौरतलब है कि करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात लेकर आ रहे हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से ऑन एयर होगा। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट नजर आएंगी। आलिया के साथ शो में रणवीर सिंह एंट्री लेंगे। दोनों जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।