फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: एक और रोमांटिक फिल्म के साथ वापसी करेंगे करण जौहर, इन कहानियों से करते हैं फैंस के दिलों पर राज

Sat, 09 Nov 2024 12:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

करण जौहर अपनी अगली रोमांटिक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आइए इससे पहले आपको बताते हैं उनकी निर्देशित कुछ अन्य रोमांटिक फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Karan Johar Famous Romantic Movies Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Kabhi Khusi Kabhi Gham
करण जौहर की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
करण जौहर अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी निर्देशित कुछ फिल्मों आज तक प्रशंसकों की पहली पसंद है। करण जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ निर्देशक के तौर पर कमबैक करने वाले हैं, जो कि एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। फिल्म का नाम है- चांद मेरा दिल। आइए आपको बताते हैं करण जौहर की उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं।
Karan Johar Famous Romantic Movies Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Kabhi Khusi Kabhi Gham
रॉकी रानी की प्रेम कहानी - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
रॉकी रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। दोनों की इस प्रेम कहानी को प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया था। साथ ही कहानी में महिला सशक्तिकरण और जीवनशैली में कुछ नयापन लाने की भी बात की गई।
Karan Johar Famous Romantic Movies Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Kabhi Khusi Kabhi Gham
कभी खुशी कभी गम - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं। 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में प्रेम कहानी के साथ रूढ़िवादी सोच और नए नए प्यार में पड़े दो प्रेमियों के बारे में भी दिखाया गया है। फिल्म में जया बच्चन और अमिताभ की शादीशुदा जिंदगी में कुछ डर दिखाया गया है। तो वहीं, शाहरुख और काजोल की लव स्टोरी जो कि शादी में बदल जाती है, उसे भी दिखाया गया है। साथ ही ऋतिक रोशन और करीना कपूर की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Famous Romantic Movies Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Kabhi Khusi Kabhi Gham
कुछ कुछ होता है - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कुछ कुछ होता है
काजोल और शाहरुख खान की लव स्टोरी को फिल्म कुछ कुछ होता है में दिखाया गया है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। जहां कॉलेज में एक लड़की को लड़के से प्यार हो जाता है, उसी लड़के को दूसरी लड़की से प्यार हो जाता है, दोनों शादी भी कर लेते हैं। शादी के बाद उसकी पत्नी की मौत हो जाती है और बेटी की एक स्कूल ट्रिप के दौरान फिर से दोनों कॉलेज के प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होती है।
विज्ञापन
Karan Johar Famous Romantic Movies Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Kabhi Khusi Kabhi Gham
कभी अलविदा न कहना - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कभी अलविदा न कहना
कभी अलविदा ना कहना देव और माया की कहानी है, जो अलग-अलग लोगों से शादी करने के बावजूद एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 90 दिनों की अवधि में शूट किया गया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान की मुख्य भूमिकाएं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed