{"_id":"5b584daf4f1c1b8f568b655f","slug":"karan-johar-film-kalank-set-collapses-collapse-in-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के सेट पर हो रहीं अजीबो-गरीब घटनाएं, पहले हीरो-हीरोइन हुए घायल अब हुआ ये कांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के सेट पर हो रहीं अजीबो-गरीब घटनाएं, पहले हीरो-हीरोइन हुए घायल अब हुआ ये कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'कलंक' को लेकर काफी उत्साहित हैं । फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है । इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में होंगे । फिलहाल फिल्म के सेट से एक बुरी खबर आई है ।
2 of 5
कलंक
खबरों की मानें तो करण जौहर की इस फिल्म पर 'कलंक' लग चुका है । दरअसल, बरसात के चलते 'कलंक' का पूरा सेट गिर गया और शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी । इससे पहले सेट पर आलिया, वरुण और आदित्य के घायल होने की खबर भी आ चुकी है ।
3 of 5
Kalank
मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सेट चित्रकूट ग्राउंट में तैयार किया गया था । यहीं पर शूटिंग हो रही थी । मुंबई में हो रही तेज बारिश के चलते फिल्म का सेट गिर गया । इसके बाद मेकर्स ने सेट के बचे हुए हिस्से पर शूटिंग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
यहां 20 दिन का शेड्यूल था । यह घटना होने के बाद शूटिंग दो हफ्ते के लिए कैंसिल कर दी गई है । मेकर्स ने फैसला लिया है कि अब वो बारिश रुक जाने का इंतजार करेंगे । इसके बाद ही फिर से सेट बनाया जाएगा और शूटिंग शुरू होगी ।
विज्ञापन
5 of 5
शूजित सरकार/ वरुण धवन
सेट को अमृत महल ने तैयार किया था । पहले फिल्म के तीन स्टार घायल हुए । अब सेट ही टूट गया । ऐसा लग रहा है जैसे करण जौहर की इस फिल्म पर 'कलंक' लग गया हो । फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 25 साल बाद साथ नजर आएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।