{"_id":"5c6bacb9bdec220833204b9b","slug":"karan-johar-impressed-by-ranveer-singh-and-alia-bhatt-in-gully-boy-shared-heartfelt-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गली ब्वॉय' देख इमोशनल हुए करण जौहर, रणवीर-आलिया के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गली ब्वॉय' देख इमोशनल हुए करण जौहर, रणवीर-आलिया के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar impressed by Ranveer Singh and Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) धीरे-धीरे उन कलाकार की लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं, जिनकी फिल्में उनके नाम से चल जाती हैं। इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) बॉक्स-ऑफिस पर ऐसी ही कुछ छाप छोड़ रही है। इन फिल्म की दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक ने काफी तारीफ की है। साथ ही 'गली ब्वॉय' अच्छा-खासा कलेक्शन भी कर रही है।
2 of 5
Gully Boy film
- फोटो : twitter
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कल्की केकलां (Kalki Koechlin) और सिद्धार्थ चतुर्वेदी (Sidharth Chaturvedi) जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'गली ब्वॉय' को देखने के बाद फिल्म मेकर करण जौहर ने इस फिल्म और इसकी स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की है। साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए इमोशनल शब्द भी कहे हैं।
3 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
करण जौहर (Karan Johar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'गली ब्वॉय' से जुड़ा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के किरदार की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ पोस्ट में आलिया और रणवीर सिंह की एक्टिंग को काफी शानदार बताया। करण जौहर ने 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को थरथरा देने वाली बताया। वहीं आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए फिल्म मेकर ने लिखा- 'सफीना के किरादर में तुम ज्वालामुखी जैसी हो, जो पर्दे पर इस चीज का उत्साह बढ़ाकर रखती है कि यह आगे क्या करेंगी। '
करण जौहर ने आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को प्रतिभाशाली बताया। इतना ही नहीं उन्होंने 'गली ब्वॉय' के अन्य किरदारों और डायरेक्टर की भी जमकर तारीफ की। करण ने जोया अख्तर को टैग करते हुए उनकी तारीफ में लिखा- 'जोया ने मुंबई की असलियत को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया है। उन्होंने अपने प्रतिभाशाली बैग से धीरे-धीरे निर्देशन के कई रंगों का खुलासा किया। जिसके पीछे आप एक लैंप लेकर चलने लगते हैं। #apnatimeaayega आपकी जिंदगी का मूलमंत्र हो गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
Gully Boy film
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अगले ही दिन रणवीर की इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। खबरों की मानें तो फिल्म महज 5 दिन में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।