सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस फिल्म से सोनम के डूबते करियर को मिला था ट्रैक, वो 'नीरजा' जिस पर भारत ही नहीं US को भी है गर्व

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
3 Years Of sonam kapoor starrer Neerja
Neerja

साल 2016 में रिलीज हुई सच्ची घटना पर आधारित फिेल्म नीरजा को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट की भूमिका निभाई थी। सोनम को नीरजा भनोट की भूमिका के लिए काफी प्रशंसा प्राप्त हुई थी। फिल्म को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में थीं। 

Trending Videos
3 Years Of sonam kapoor starrer Neerja
neerja

‘नीरजा’ के तीन साल पूरे होने पर सोनम ने ट्वीट किया, "जब आप इस तरह की साहस और सच्ची कहानियों पर आधारित फिल्म करते हैं तो ये आपके लिए गर्व की बात होती है। आज भी नीरजा भनोट का साहस और बहादुरी मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उनकी भूमिका निभाना सम्मान की बात। नीरजा के 3 साल पूरे होने पर आइए बताते हैं नीरजा के बारें में कुछ जानकारी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 Years Of sonam kapoor starrer Neerja
neerja

5 सितंबर, 1986 को एक प्लेन हाइजैक हुआ। पैन एम फ्लाइट 73 मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थीं। प्लेन में 361 यात्री और 19 क्रू मेंबर थे। हाईजैकर अमेरीकी पैसेंजेरों की तलाश कर रहे थे। तब नीरजा ने क्र्यू की मदद से अमेरिकी लोगों के पासपोर्ट छिपा दिए थे और तीन बच्चों की जान बचाने के लिए अपने ऊपर हाईजैकरों की बंदूक की गोलियां ले ली थीं। इसी घटना पर पूरी फिल्म बनाई गई थी।

3 Years Of sonam kapoor starrer Neerja
बहादुर बेटी नीरजा भनोट
नीरजा को भारत सरकार बहादुरी के सबसे बड़े अवॉर्ड अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। पाकिस्तान सरकार ने उन्हें तमगा-ए-इंसानियत से नवाजा। अमेरिकी सरकार ने नीरजा को 2005 में जस्टिस फॉर क्राइम अवॉर्ड से सम्मानित किया। 2004 में भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया था। 
विज्ञापन
3 Years Of sonam kapoor starrer Neerja
neerja bhanot

सोनम कपूर को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। नीरजा फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली और आने वाली फिल्मों में उनसे बहुत सी उम्मीदे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed