फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 करोड़ के बजट से बन रही RRR को लेकर राजामौली ने किया खुलासा, बोले- 'दर्शक हैरान रह...'

Tue, 19 Feb 2019 01:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Rajamouli reveals interesting details about Ram Charan and Jr NTR starrer RRR
rrr

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। अब ऐसे में फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी चाहते हैं।

Rajamouli reveals interesting details about Ram Charan and Jr NTR starrer RRR
s s rajamouli

हार्वड इंडिया कॉन्फ्रेंस में पहुंचे राजामौली ने फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी शेयर की है। राजामौली ने बताया- आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है क्योंकि कहानी की प्रकृति ऐसी है।" निर्देशक ने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन आश्वासन दिया कि यह फिल्म दर्शकों को आश्चर्य से भर देगी।

Rajamouli reveals interesting details about Ram Charan and Jr NTR starrer RRR
rrr

अब एक तो राजामौली की फिल्म दूसरी बिग बजट और तीसरी बड़ी बात ये कि साउथ के दो बड़े सुपरस्टार एक ही फ्रेम में...ऐसे में फैंस का फिल्म के लिए उत्साहित होना तो बनता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ सकते हैं। जल्द ही निर्माता इसकी अधिकारिक घोषणा कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajamouli reveals interesting details about Ram Charan and Jr NTR starrer RRR
RRR
RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।
 
विज्ञापन
Rajamouli reveals interesting details about Ram Charan and Jr NTR starrer RRR
rrr
इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed