{"_id":"5bcefa2ebdec2269407ef239","slug":"karan-johar-koffee-with-karan-6-vicky-kaushal-and-ayushmann-khurrana-in-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण में पहली बार गेस्ट बनेंगे आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल, सामने आएंगे कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण में पहली बार गेस्ट बनेंगे आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल, सामने आएंगे कई राज
Tue, 23 Oct 2018 04:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कॉफी विद करण
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी कर चुके हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार था। बात करें 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 की तो अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहुंची। इस दौरान इन दोनों ने करण जौहर के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी ढेर सारे खुलासे भी किए।
2 of 5
sara ali
- फोटो : instagram
शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज में सैफ अली खान, सारा अली खान, आमिर खान तक का नाम है। लेकिन पहली बार ऐसा होगा जब करण जौहर अपने शो में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को होस्ट करते दिखाई देंगे। हाल ही में दोनों के साथ करण जौहर ने एपिसोड शूट किया है। इसकी तस्वीर करण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
3 of 5
koffee with karan
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं शो में पहली बार रैपर बादशाह और एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की जोड़ी भी दिखाई देने वाली है। करण ने हाल ही में इनके साथ भी इस शो का एक एपिसोड शूट किया है। अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ भी एक एपिसोड शूट हो चुका है जिसकी फोटो करण जौहर ने अपने सोशस मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था- दोनों से बातचीत काफी अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
koffee with karan
हाल ही में करण जौहर ने कटरीना और वरुण की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ये दोनों गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। करण के शो पर ये दोनों ही कलाकार कई खुलासे करते दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
koffee with Karan
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।