फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर का नया लुक देख एकता ने ऑफर किया डेली सोप, अनिल कपूर बोले- मेरे पेट पे क्यों लात मार रहे हो

Thu, 07 May 2020 06:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar new look viral Ekta Kapoor offers daily soap Anil kapoor also reacted to the photo
Karan Johar - फोटो : Social Media

निर्माता और निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन की वजह अपना सारा वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण ने अपना नया लुक लोगों से शेयर किया। इस नए लुक को देखकर सभी हैरान रह गए।

Karan Johar new look viral Ekta Kapoor offers daily soap Anil kapoor also reacted to the photo
Karan Johar - फोटो : Social Media

अपने इस नए लुक में करण सफेद बालों के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं जानता हूं कि मेरी एक्टिंग मौजूदा वायरस की तुलना में ज्यादा डरावनी हैं। लेकिन दूसरे मौके की उम्मीद करने में कोई बुराई तो नहीं है। इसलिए सभी उत्साही कास्टिंग निर्देशकों, जोखिम उठाने वाले सभी फिल्म निर्माताओं, ज्यादा दर्द झेलने वाले आलोचकों और आसानी से खुश होने वाले दर्शकों के लिए मैं एक घोषणा करने जा रहा हूं कि मैं पिता के रोल के लिए उपलब्ध हूं (अब 48 की उम्र में एक खराब ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मैं स्वीकार करता हूं कि मैं विशेष पसंद नहीं दिखा सकता)।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I know my acting stint was scarier than the current virus but there is no harm in hoping for a second chance! So to all enterprising casting directors ,to all risk taking filmmakers , to critics with a high threshold of pain and to easy to please audiences I have an announcement to make!!!! I AM AVAILABLE FOR FATHER ROLES! ( at 48 with a poor track record I promise i can’t afford to be choosy)

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

Karan Johar new look viral Ekta Kapoor offers daily soap Anil kapoor also reacted to the photo
ekta kapoor - फोटो : twitter

करण की इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एकता कपूर ने लिखा, 'मेरे पास डेली सोप है। ऋषभ बजाज के बाल सफेद हैं और वो हॉट भी है। हम हमेशा चेहरा बदलते रहते हैं। कृपया टीवी पर आइये। हमें खुश करना आसान है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar new look viral Ekta Kapoor offers daily soap Anil kapoor also reacted to the photo
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं फराह खान ने इस तस्वीर पर कमेंट किया, 'तुम्हारा रखरखाव तो हीरोइन से भी ज्यादा महंगा पड़ेगा।' करण की इस तस्वीर को देखकर अनिल कपूर को अपने करियर की चिंता सताने लगी। इस उन्होंने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा,  'मेरे पेट पे क्यों लात मार रहे हो सर...'

विज्ञापन
Karan Johar new look viral Ekta Kapoor offers daily soap Anil kapoor also reacted to the photo
karan johar - फोटो : Social Media

बता दें कि करण जौहर एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। साल 1995 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में वो शाहरुख खान के साथ नजह आए थे। वहीं 2015 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे वेलवेट में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।



वर्चुअल कॉफी डेट के जरिए पैसे जुटाएंगी परिणीति चोपड़ा, दिहाड़ी मजदूरों के चार हजार परिजनों का उठाएंगी खर्च

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed