फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी' के लिए की आलिया-रणवीर की तारीफ, बोले-सदियों तक चलेगी यह दोस्ती

Tue, 26 Dec 2023 02:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Dec 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar praises Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh says friendship for the ages
रॉकी और रानी की प्रेमकहानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद फिर अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' के साथ वापसी की है। इस शो को लेकर निर्माता अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म ने निर्माता को इंडस्ट्री में एक नए पंख दिए हैं और उनका खोया हुआ आत्मविश्वास उन्हें वापस दिया है। अब हाल ही में, करण ने फिल्म के लीड कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

Karan Johar praises Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh says friendship for the ages
आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media

करण ने लिखा, 'साल खत्म होने से पहले मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का मन हुआ। मैंने 2012 के बाद से आलिया को कभी सीधे तौर पर निर्देशित नहीं किया था और जिस दिन वह सेट पर आई थीं। मुझे पता था कि हमारे पास वह रानी हैं, जिसकी मैंने हमेशा कल्पना की थी। उसके बाद एक ऐसा अभिनेत्री आईं, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था और उनके उम्दा अभिनय के लिए मैं कोई श्रेय नहीं ले सकता। उन्हें जीवन के हाईवे पर ले जाने और उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में ढालने के लिए इम्तियाज अली का हमेशा आभारी रहूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Karan Johar praises Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh says friendship for the ages
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने आगे लिखा, 'SOTY तकनीकी रूप से उनका पहला लॉन्च है, लेकिन एक कलाकार के रूप में उनका असली लॉन्च हमेशा हाईवे होगा। फिल्म सेट पर आलिया का आना सभी के लिए गर्व और खुशी का पल होता था। वे अपने कैरेक्टर रानी से लगातार सवाल करती थीं। वे हर संभव कोशिश करती थीं कि रानी के किरदार को बेहतर कर सकें। यह एक कलाकार के रूप में उनका विकास है। उन्हें रानी चटर्जी के रूप में पाकर सौभाग्यशाली हूं और मुझे उम्मीद है कि उनका किरदार हमेशा लोगों के बीच याद किया जाएगा। लव यू।'

Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सोशल मीडिया पोस्ट से लोग लगा रहे कयास

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar praises Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh says friendship for the ages
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media

रणवीर सिंह के लिए करण ने लिखा, 'रणवीर ने मुझे कभी नहीं बताया कि वे टरॉकी रंधावाट का किरदार निभाने के लिए कितनी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मेरी टीम के साथ अपनी तैयारी की योजना बनाई। दिल्ली में कई महीने बिताए, पश्चिमी दिल्ली में घूमे। अपनी बोली पर काम किया! संवादों में तब तक सुधार करते रहें, जब तक कि यह उनको ठीक नहीं लगा।'

Meera Chopra wedding: घर बसाने जा रही हैं मीरा चोपड़ा, बॉयफ्रेंड के साथ राजस्थान में लेंगी सात फेरे

विज्ञापन
Karan Johar praises Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Alia Bhatt Ranveer Singh says friendship for the ages
अनन्या करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण ने आगे लिखा, 'मुझे ऐसा लगता है कि एक सच्चे कलाकार के रूप में रणवीर की धारणा उनके मेहनत और जुनून से बहुत अलग है। मैं उनमें एक भूखे अभिनेता देखता हूं, जो केवल अपने दर्शकों से प्यार और मान्यता चाहता है। रॉकी रंधावा और रणवीर बिल्कुल अलग थे। उन्होंने जो किया वह कोई नहीं कर सकता था। मैं उनका और आलिया का आभारी हूं। हम तीनों ने एक तिकड़ी के रूप में कई सालों तक मित्रता कायम की! यह सिर्फ एक फिल्म निर्माता के रूप में एक सराहना पोस्ट नहीं है बल्कि आभार व्यक्त करने वाली पोस्ट है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed