फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'मुझे भारतीय होने पर गर्व है', करण ने किया देश की परंपराओं का बखान, बयान को लेकर हुए ट्रोल

Tue, 28 May 2024 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 May 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar recently said that he is a staunch believer in the nation traditions says proud to be Indian
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करते हैं। वे कई बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात कर चुके हैं। यही नहीं, निर्माता अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब अपने देश के प्रति अपने प्रेम पर जोर देते हुए निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने हाल ही में कहा कि वह देश की परंपराओं में दृढ़ विश्वास रखते हैं और उन्हें 'भारतीय' कहलाने पर भी गर्व है।

 

Karan Johar recently said that he is a staunch believer in the nation traditions says proud to be Indian
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में करण ने कहा , "मुझे भारतीय होने और इस विशाल और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भूमि पर पैदा होने पर गर्व है, जिसके बारे में हम लाखों कहानियां कह सकते हैं और फिर भी वह काफी नहीं होंगी "

Karan Johar recently said that he is a staunch believer in the nation traditions says proud to be Indian
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण ने आगे कहा, "मैं अपनी परंपराओं में भी बहुत विश्वास करता हूं। हम सभी आधुनिक समाज को अपना रहे हैं। हम सब प्रगतिशील, जागरूक और समय के साथ चल रहे हैं। लेकिन हमारे पालन-पोषण के कुछ पहलू ऐसे हैं, जो हमारे समृद्ध देश की परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं। चाहे वह हमारे माता-पिता, बड़ों और पूर्वजों का सम्मान करना हो या अपने बच्चों को सही शिष्टाचार सिखाना हो या मेहमाननवाजी करना हो। यह सब हमारे डीएनए में हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar recently said that he is a staunch believer in the nation traditions says proud to be Indian
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण का कहना है कि मुझे अच्छा लगता है कि इनमें से कुछ पहलू सच में भारतीय हैं। मुझे गर्व है कि हम जहां भी जाते हैं, अपनी परंपरा को साथ ले जाते हैं। हम अपनी भावनाओं को अपने साथ लेकर भी यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar recently said that he is a staunch believer in the nation traditions says proud to be Indian
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

उन्होंने कहा, "मुझे यह भी अच्छा लगता है कि हम कभी-कभी बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं और कभी-कभी थोड़ा ड्रामा भी कर लेते हैं, लेकिन हम इसे अपने तक ही सीमित नहीं रखते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने किसी की मृत्यु के बाद दो सप्ताह तक अनुष्ठान करने की प्रथा का उदाहरण दिया। हालांकि, कई लोग निर्माता को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खुद से शुरुआत करें फिर ज्ञान दें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले खुद को तो बदलिए, बाहर की संस्कृति को आप लोग बढ़ावा देते हैं।'

Virender Sehwag : 'आर्यन कोने में अकेले बैठे थे फिर..', सहवाग ने बताया, ऐसे हुई थी शाहरुख के बेटे से मुलाकात


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed