फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: 'एक हिट के बाद मानूंगी कि अच्छा काम कर रही हूं', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर जान्हवी ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 28 May 2024 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 May 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi talks about her box office failures her OTT fanbase pushes her to do varied roles
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जान्हवी इस फिल्म को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक अगर अभिनेत्री की फिल्मों पर नजर डाले तो जान्हवी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अब जान्हवी ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Mr and Mrs Mahi star Janhvi talks about her box office failures her OTT fanbase pushes her to do varied roles
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी प्रेम कहानी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में क्रिकेटर महिमा की भूमिका निभाने वाली जान्हवी कपूर का दावा है कि यह कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है। द फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने अपनी बॉक्स ऑफिस असफलताओं, अपने ओटीटी फैनबेस के बारे में खुलकर बात की है।

Mr and Mrs Mahi star Janhvi talks about her box office failures her OTT fanbase pushes her to do varied roles
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि आपको हर बार अलग-अलग भूमिकाएं चुनने के लिए क्या प्रेरित करता है? इस पर जान्हवी ने कहा, "मैं अपने काम के लिए लगातार मान्यता चाहती हूं। मेरी आखिरी हिट फिल्म मेरी डेब्यू फिल्म धड़क थी। रूही महामारी के दौरान रिलीज हुई थी, लेकिन चूंकि हमने 50% क्षमता के साथ रिलीज किया था। इसलिए यह उस समय के लिए एक सफलता थी। जब तक मेरी फिल्मों को अच्छे बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं मिलेंगे, तब तक मैं नहीं मानूंगी कि मैं अच्छा कर रही हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi talks about her box office failures her OTT fanbase pushes her to do varied roles
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

जान्हवी से आगे पूछा गया कि क्या आपने मिस्टर एंड मिसेज माही को एक खेल फिल्म के तौर पर साइन किया था? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता कि ये क्रिकेट बेस्ड फिल्म है। कुछ क्रिकेट फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। हमें बताया गया है कि आईपीएल और विश्व कप के बीच में हमारी फिल्म को रिलीज करना हमारे लिए सुरक्षित नहीं है। साथ ही, मेरी फिल्म कोई क्रिकेट फिल्म नहीं है, यह एक प्रेम कहानी है और सपनों के बारे में है।"

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi talks about her box office failures her OTT fanbase pushes her to do varied roles
जान्हवी कपूर - फोटो : IPL/BCCI/Janhvi Kapoor Instagram

जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई, 2024 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा राजकुमार राव अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Panchayat season 3: फीस के लिए सचिव जी और प्रधान जी के बीच कांटे की टक्कर, जानिए पंचायत 3 के स्टार्स की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed