सब्सक्राइब करें

Karan Johar News: NCB के समन का करण जौहर ने दिया जवाब, जमा करवाया लेटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Responded To Notice Issued By NCB IN Bollywood Drug Nexus Case
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स केस को लेकर काफी उठा-पटक चल रही है। इस मामले को लेकर NCB की कार्रवाई महीनों से लगातार जारी है। हाल ही में NCB ने मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) को भी समन भेजा था। वहीं अब करण जौहर ने भी इस मामले में NCB को जवाब दे दिया है।

Trending Videos
Karan Johar Responded To Notice Issued By NCB IN Bollywood Drug Nexus Case
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

दरअसल NCB ने गुरुवार को करण जौहर को समन जारी किया था। इस समन को जारी करने का मकसद करण जौहर की एक पार्टी जो साल 2019 में हुई थी उसकी डिटेल्स और जानकारी जानना था। करण जौहर की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हुए थे। वहीं अब करण जौहर ने भी इस पार्टी की डिटेल्स NCB को दे दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Responded To Notice Issued By NCB IN Bollywood Drug Nexus Case
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

अब खबर सामने आई है कि करण जौहर ने अपने वकील और स्टाफ की मदद से एक लैटर और पेनड्राइव NCB के दफ्तर में जमा करवा दिया है। अब इसके आगे एनसीबी क्या एक्शन लेगी यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि करण जौहर ने पार्टी से जुड़ी क्या क्या डिटेल्स भेजी हैं इस बारे में तो अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

Karan Johar Responded To Notice Issued By NCB IN Bollywood Drug Nexus Case
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

बता दें कि करण जौहर के घर साल 2019 में एक पार्टी हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे थे। इस वीडियो मे स्टार्स के ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Karan Johar Responded To Notice Issued By NCB IN Bollywood Drug Nexus Case
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक कई सितारों के ऊपर शिकंजा कसा जा चुका है। जिनमें अर्जुन रामपाल, उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सारा अली खान, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया का नाम शामिल है। इसके अलावा अब भी लगातार एनसीबी की कार्रवाई चल ही रही है।

पढ़ें: EXCLUSIVE: अर्जुन रामपाल ने एनसीबी जांच के बीच छोड़ा देश, नई फिल्म का प्रमोशन अटकने से हड़कंप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed