फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: 'यह हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाती है', करण ने फिल्म में आलिया के साड़ी पहनने की वजह का किया खुलासा

Wed, 02 Aug 2023 06:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Aug 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar reveals the Reason Behind Alia Bhatt wore saree in the RARKPK says It reflects our Indian culture
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पिछले महीने की 28 तारीख को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार को काफी पसंद किया  जा रहा है। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि फिल्म में आलिया भट्ट यानी रानी के किरदार ने सिर्फ साड़ी ही क्यों पहनी है।

 

Karan Johar reveals the Reason Behind Alia Bhatt wore saree in the RARKPK says It reflects our Indian culture
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया-रणवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर की हालिया रिलीज रोमांटिक ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  सभी उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। रणवीर और आलिया के बीच शानदार केमिस्ट्री और रॉकी और रानी के रूप में उनका शानदार प्रदर्शन दोनों के फैंस को लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म में रानी बनी आलिया के लुक की भी दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब करण ने खुलासा किया है कि फिल्म में आलिया ने सिर्फ साड़ी ही क्यों पहनी थी।

Karan Johar reveals the Reason Behind Alia Bhatt wore saree in the RARKPK says It reflects our Indian culture
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, एक इंटरव्यू में करण ने इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति से हमें मिला सबसे बड़ा उपहार है और इसके अलावा।  हम भारतीय होने के नाते आधुनिकता को पश्चिमी कपड़ों से क्यों जोड़ते हैं। मैं ऐसी कई महिलाओं से मिला हूं, जो बहुत खूबसूरती से साड़ी पहनती हैं और वह बहुत खूबसूरती से प्रगतिशील हैं और काफी पढ़ी-लिखी भी हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar reveals the Reason Behind Alia Bhatt wore saree in the RARKPK says It reflects our Indian culture
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने आगे कहा, ‘मैं उन महिलाओं को भी जानता हूं जो साड़ी पहनकर भी अच्छी तरह से बोलती हैं। यह कहना बिल्कुल गलत है कि साड़ी पहनना आपको मॉर्डन नहीं बनाता है। कोई भी मॉर्डन अपनी सोच से बनता है। बस हमारे दिमाग में यह बात बैठ गई है कि जो महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं। वही मॉर्डन होती हैं।’ 

विज्ञापन
Karan Johar reveals the Reason Behind Alia Bhatt wore saree in the RARKPK says It reflects our Indian culture
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इस फिल्म के लिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed