दिवाली का त्योहार दहलीज पर है। हर तरफ तैयारियों चल रही हैं। प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन हो रहा है। बॉलीवुड में भी खूब रौनक है। बीते दिनों डिजाइन और फिल्म प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा ने भव्य दिवाली पार्टी रखी। कल शुक्रवार रात आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप कर घर दिवाली का जश्न रहा, जिसमें कई सितारे पहुंचे।
Ayushmann-Tahira Diwali Party: आयुष्मान-ताहिरा के घर हुई दिवाली पार्टी, रौनक बढ़ाने पहुंचे ये फिल्मी सितारे
कोई भी त्योहार हो, फिल्मी दुनिया में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। दिवाली के त्योहार पर भी तैयारियां अलग स्तर पर चल रही हैं। इससे पहले पार्टियों का सिलसिला जारी है। कल आयुष्मान खुराना ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने की पार्टी में शिरकत
आयुष्मान और ताहिरा ने 25 अक्तूबर की रात अपने घर पर ही पार्टी रखी। इसमें मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर पहुंचे। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के साथ करण की तस्वीर सामने आई है। सभी ट्रेडशनिल लिबास में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने पति व अभिनेता अली फजल के साथ आयुष्मान के घर दिवाली पार्टी में पहुंचीं। अली जहां सफेद रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आए, वहीं ऋचा पर्पल कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। ऋचा और अली ने इस साल अपनी पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया है।
Rani Chatterjee: आम्रपाली से मिलकर सारा दर्द भूलीं रानी चटर्जी, बोलीं- 'इतना हंसाकर गई है, पगली है ये'
पत्नी के साथ भाई के घर पहुंचे अपारशक्ति
आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना खुराना भी भाई के घर दिवाली सेलिब्रेशन में नजर आए। अपारशक्ति अपनी पत्नी अकृति के साथ नजर आए। दोनों लाल रंग के मैचिंग कपड़ों में पोज देते दिखे।
The Raja Saab vs Thug Life: 'द राजा साब' से टकराएगी 'ठग लाइफ'! कमल हासन और प्रभास के बीच होगा कड़ा मुकाबला
सारा अली के साथ आएंगे नजर
आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अमर कौशिक की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वे सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों सितारे पहली बार परदे पर साथ नजर आने वाले हैं।
Aayush Sharma: विरासत में मिली राजनीति छोड़ आयुष शर्मा ने सिनेमा में रखा कदम, इन फिल्मों में कर चुके हैं काम