फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों ने छोड़ी शराब-सिगरेट की लत, किसी ने बच्चों तो किसी ने पत्नी की वजह से धूम्रपान से बनाई दूरी

Sat, 26 Oct 2024 09:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Oct 2024 09:38 AM IST
सार

कई सितारे निजी जिंदगी में शराब और सिगरेट की बुरी लत का शिकार थे, ऐसे में उन्होंने अपनी इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपने परिवार की मदद ली। 

विज्ञापन
Celebs quit smoking alcohol rajinikanth Ranbir Kapoor Shahid Kapoor Emraan Hashmi Arjun Rampal arjun kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे अपनी हर एक कदम को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इन सितारों के हेयरस्टाइल से लेकर फिटनेस ट्रिक तक को लाखों-करोड़ों फैंस फॉलो करते हैं। ऐसे में वे निजी जिंदगी के किस्से भी प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं, जिससे लोगों को प्रेरणा मिल सके। ऐसे में कई सितारों ने धूम्रपान को छोड़ने की कहानियां भी लोगों के साथ साझा की हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल जिंदगी में शराब और सिगरेट के लती थे, लेकिन इन सितारों ने आगे चलकर यह समझा कि यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, जिसके बाद इन्होंने शराब और सिगरेट हमेशा के लिए छोड़ दी।
Celebs quit smoking alcohol rajinikanth Ranbir Kapoor Shahid Kapoor Emraan Hashmi Arjun Rampal arjun kapoor
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

आमिर खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। यह नाम फैंस के लिए बेशक हैरान करने वाला हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर एक समय पर खूब सिगरेट पिया करते थे। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने अपनी इस लत से निजात पा ली। जानकारी तो यह भी है कि सिगरेट छोड़ने में आमिर के बच्चों ने उनकी काफी मदद की थी।

Celebs quit smoking alcohol rajinikanth Ranbir Kapoor Shahid Kapoor Emraan Hashmi Arjun Rampal arjun kapoor
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को भी सिगरेट पीने की लत थी। हालांकि, उन्हें इसका बुरा परिणाम भी भुगतना पड़ा था। खबरों के अनुसार, सैफ को अपनी इस आदत की वजह से हार्ट अटैक से जूझना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने धूम्रपान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs quit smoking alcohol rajinikanth Ranbir Kapoor Shahid Kapoor Emraan Hashmi Arjun Rampal arjun kapoor
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी एक समय पर चेन स्मोकर हुआ करते थे। हालांकि, उन्होंने भी आगे चलकर इसे खराब आदत समझते हुए इसका त्याग कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, विवेक ओबरॉय ने स्मोकिंग की आदत धूम्रपान विरोधी आंदोलन का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद छोड़ दी।

विज्ञापन
Celebs quit smoking alcohol rajinikanth Ranbir Kapoor Shahid Kapoor Emraan Hashmi Arjun Rampal arjun kapoor
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय देवगन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' यानी अजय देवगन भी एक वक्त पर काफी धूम्रपान किया करते थे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'रेड' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी इस लत पर काबू पाने की पूरी कोशिश की थी। इसी का नतीजा रहा कि अब उनकी धूम्रपान की आदत बेहद कम हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed