{"_id":"5b7f7d2942c792466c1008c9","slug":"karan-johar-says-wanted-to-get-married-when-i-saw-anushka-sharma-and-virat-kohli-wedding-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस स्टार कपल को देखकर करण जौहर को कुछ कुछ होता है, 46 की उम्र में शादी को लेकर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस स्टार कपल को देखकर करण जौहर को कुछ कुछ होता है, 46 की उम्र में शादी को लेकर बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar and Anushka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माइ नेम इज खान जैसी फिल्मों का डायरेक्शन करण जौहर ने ही किया था। करण जौहर की 46 साल के हैं और अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। हाल ही में एक शो के दौरान करण जौहर ने विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा बयान दिया जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे सही में कुछ कुछ होता है।
karan johar
फिल्मों के अलावा करण जौहर टीवी और रेडियो शो में भी काफी दिलचस्पी है। टीवी पर उनका 'कॉफी विद करण' काफी हिट शो रहा तो वहीं रेडियो पर 'कॉलिंग करण' शो। 'कॉलिंग करण' का पहला सीजन हिट होने के बाद करण इस शो का दूसरा सीजन लेकर आए हैं। कॉलिंग करण के हाल ही में ऑन एयर हुए एपिसोड में करण ने अपनी शादी को लेकर ऐसी बात कह दी जो शायद आपने इससे पहले करण से नहीं सुनी होगी।
Anushka and Virat
कॉलिंग करण के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में करण जौहर ने अपनी शादी को लेकर कई राज खोले। जब शो में करण जौहर से पूछा गया कि उनके हिसाब से आपको सबसे कूल वेडिंग कौन सी लगती है इस पर करण ने बिना समय गवाए अनुष्का और विराट का नाम लिया। करण ने कहा- ' इन दोनों की शादी की ड्रीम वेडिंग बताया। हालांकि ऐसा होना मुनासिब नहीं है लेकिन जब भी मैं अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरों को देखता हूं तो मेरा भी मन शादी करने का होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
virat anushka
करण ने आगे कहा - 'अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरों (दोनों एक दूसरे का हाथ पकडे हुए हैं) को देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है। मैं कोई प्राइवेट वेंडिग नहीं करना चाहता।' इन सबके बीच बॉलीवुड फिल्मों में शादी सीक्वेस की बात करते हुए कहा करण ने कहा 'फिल्म यह जवानी है दीवानी की शादी बेहतरीन लगती है जिसे देखकर ऐसा लगता है सभी लोगों ने खूब एन्जॉय किया होगा।'
विज्ञापन
Karan Johar
आपको बता दें, करण जौहर ने शादी नहीं की है लेकिन वह दो बच्चों के पिता है जिनके नाम रूही और यश है। करण जौहर के यह दोनों बच्चे सेरोगेट के जरिए हुए हैं। साल 2017 में करण जौहर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। करण अक्सर अपने बच्चों के साथ ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।