फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने शेयर किया फिल्म 'ड्राइव' का टीजर, अब जाकर फाइनल हुई रिलीज की तारीख

Thu, 03 Jan 2019 08:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 03 Jan 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
karan johar shared movie drive teaser on twitter
karan johar

फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर अपकमिंग फिल्म 'ड्राइव' का टीजर शेयर किया है। करण इस फिल्म को अपूर्वा मेहता संग धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इस साल 28 जून को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म ड्राइव को तरुण मनसुखानी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 

karan johar shared movie drive teaser on twitter
karan johar

करण ने फिल्म ड्राइव का टीजर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर को कैप्शन देते हुए लिखा है ' अपने रैंक पर, तैयार हो जाओ, 28 जून को सिनेमाघरों पर ड्राइव करेंगे।'  बताया जा रहा है कि फिल्म बीते वर्ष (2018) 7 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन किसी कारणवश फिल्म की तारीख बदलनी पड़ी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

On your marks, get set & race. See you in cinemas for a pulsating ride on 28th June, 2019 . #DRIVE @apoorva1972 @tarun_mansukhani @sushantsinghrajput @jacquelinef143 @DharmaMovies @foxstarhindi

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

karan johar shared movie drive teaser on twitter
jacquline at sonam wedding

बता दें कि फिल्म में लीड रोल करने जा रहीं एक्ट्रेस जैकलीन ने भी माइक्रो ब्लोगिंग साइट पर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। सुशांत सिंह और जैकलीन के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, पकंज त्रिपाठी और सपना पब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar shared movie drive teaser on twitter
SIMMBA

गौरतलब है कि बीता वर्ष करण जौहर के लिए बहुत ही फलदायी रहा। क्योंकि करण की प्रोड्यूस की गई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ हिट रहीं ब्लकि उन्होंने खूब पैसा भी बटोरा। इसमें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा है जो पांच दिन में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब साबित हुई है। 

विज्ञापन
karan johar shared movie drive teaser on twitter
simmba screening

आखिर में बता दें कि फिल्म 'सिम्बा' को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। फिल्म में बॉलीवुड के 'खिलजी' रणवीर सिंह और एक्टर सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed