फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homebound: ईशान-विशाल की दोस्ती को दर्शाता 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर, करण जौहर ने शेयर की खास जानकारी

Thu, 15 May 2025 11:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 15 May 2025 11:41 AM IST
सार

Karan Johar: करण जौहर ने फिल्म 'होमबाउंड' का पोस्टर जारी किया और साथ ही फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 

विज्ञापन
Karan Johar shares first poster of HOMEBOUND starring Ishaan Khatter Vishal Janhvi Premiere at Cannes 2025
फिल्म 'होमबाउंड' - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
करण जौहर ने कई फिल्मों का निर्देशन कर बॉलीवुड में सफलता हासिल की है। वहीं अब वह दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं फिल्म 'होमबाउंड'। करण ने हाल ही में फिल्म 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर शेयर किया और साथ ही इसकी स्टार कास्ट से भी रुबरु कराया। इस पोस्टर के साथ करण ने फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 
Karan Johar shares first poster of HOMEBOUND starring Ishaan Khatter Vishal Janhvi Premiere at Cannes 2025
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
करण का सोशल मीडिया पोस्ट 
करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म 'होमबाउंड' का एक खास पोस्टर शेयर किया, जिसमें ईशान खट्टर के ऊपर विशाल जेठवा खुशी से छोटो बच्चे की तरह चढ़ें हुए हैं और दोनों के हाव-भाव से लग रहा है कि दोनों किसी खेल से जीत की खुशी को चिल्लाते हुए जाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया जाएगा। करण ने इंस्टाग्राम में पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ बंधन हमें आगे ले जाते हैं। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित और ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत होमबाउंड का पहला पोस्टर पेश है। 21 मई 2025 को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


Karan Johar shares first poster of HOMEBOUND starring Ishaan Khatter Vishal Janhvi Premiere at Cannes 2025
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट
करण जौहर ने जैसे ही फिल्म 'होमबाउंड' का पोस्टर शेयर किया। वैसे ही कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। दीया मिर्जा ने करण की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। वहीं, निर्देशक जोया अख्तर ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा 'लवली'। एक्टर संजय बिश्नोई ने काले दिल वाला इमोजी बनाया और फिल्म निर्देशक ओनिर ने फायर इमोजी बरसाए हैं। वहीं, श्रीधर दूबे ने लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। करण के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar shares first poster of HOMEBOUND starring Ishaan Khatter Vishal Janhvi Premiere at Cannes 2025
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण के पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
करण के पोस्ट पर यूजर ने दी भी कई मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृपया जान्हवी कपूर को ऐसा बनाने की कोशिश करना बंद करें', एक और यूजर ने लिखा, 'इसमें आप मुझे कास्ट करना तो भूल ही गए, अब नहीं चलेगी', एक और यूजर ने लिखा, 'सुपर फ्लॉप', एक और यूजर ने लिखा, 'आपके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई।'

यह भी पढ़ें: Viral Video: राम चरण ने शेयर किया एस एस राजामौली-NTR के साथ मस्ती भरा वीडियो, साथ नजर आईं पत्नी उपासना
विज्ञापन
Karan Johar shares first poster of HOMEBOUND starring Ishaan Khatter Vishal Janhvi Premiere at Cannes 2025
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
फिल्म होमबाउंड की स्टार कास्ट और कहानी
इस फिल्म में  ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'होमबाउंड' उन कुछ भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। 'होमबाउंड' एक छोटे से भारतीय गांव के दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे उनके रिश्ते में खट्ठास आने लगती है और उनका रिश्ता टूटने लगता है। इस फिल्म में ईशान, विशाल और जाह्नवी के अलावा शालिनी वत्स, तुषार फुल्के और पंकज दुबे भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Jo jeeta Wohi Sikander: 33 साल बाद 'उड़ता ही फिरू मैं' से गूंज उठा सिनेमाघर, री-रिलीज पर पूजा बेदी का पोस्ट..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed