{"_id":"652beb72b27c5f033b0d0a99","slug":"karan-johar-signed-shah-rukh-khan-amitabh-bachchan-hrithik-roshan-kabhi-khushi-kabhie-gham-in-just-one-day-2023-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: कभी खुशी कभी गम के लिए करण ने सभी दिग्गजों को एक ही दिन किया था साइन, जानें किसने दी थी यह सलाह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: कभी खुशी कभी गम के लिए करण ने सभी दिग्गजों को एक ही दिन किया था साइन, जानें किसने दी थी यह सलाह?
फिल्मकार करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने करियर में वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं, जिनमें कभी खुशी कभी गम का नाम भी शामिल है। यह उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों ने अभिनय किया था। पिंकविला से बातचीत के दौरान करण ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी खुशी कभी गम के सेंट्रल स्टार को एक ही दिन साइन किया था।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता ने साझा किया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की तो उनके पिता को लगा कि वह पागल हो गए हैं। उन्होंने उन्हें सभी छह कलाकारों को एक ही दिन साइन करने की सलाह दी। अपनी फिल्म के 25 साल पूरे होने के अवसर पर फिल्ममेकर ने मुंबई में तीन विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा खुद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने लंबे समय के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। फिल्म रॉकी और रानी के प्रेम कहानी के लिए उन्होंने सात साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाली थी। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ ऐ दिल है मुश्किल बनाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।