फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने 'क्वीन' का उड़ाया मजाक, क्रिप्टिक नोट में 'नेपो' किड्स का जिक्र कर ली कंगना की चुटकी

Sat, 01 Apr 2023 05:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 01 Apr 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Slamns Kangana Ranaut indirectly Hints NEPO Kids In Cryptic Note amid priyanka chopra controversy
करण जौहर, कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से वह बॉलीवुड को लेकर प्रियंका चोपड़ा के बयान के कारण चर्चाओं में है। दरअसल, देसी गर्ल द्वारा बॉलीवुड में परेशान किए जाने वाले खुलासे के बाद कंगना रणौत ने करण जौहर पर प्रियंका चोपड़ा को धमकाने का आरोप लगाया था। अब इस बीच निर्माता-निर्देशक ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बिना नाम लिए कगंना रणौत का मजाक उड़ाया है। चलिए जानते हैं करण ने क्या कहा... 

Karan Johar Slamns Kangana Ranaut indirectly Hints NEPO Kids In Cryptic Note amid priyanka chopra controversy
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड छोड़ने और हॉलीवुड में बसने के अपने फैसले पर चर्चा की। अभिनेत्री के खुलासे के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। कंगना रणौत ने प्रियंका का समर्थन करते हुए अभिनेत्री की इस तरह की चौंकाने वाली बातों का जिम्मेदार करण जौहर को ठहराया था। लेकिन अब आज करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टोरीज पोस्ट की हैं, जिनमें उन्होंने 'नेपोटिज्म' शब्द का इस्तेमाल करके कंगना रणौत पर निशाना साधा और उनका मजाक भी उड़ाया।
Tannaz Irani: जब तनाज के घर लगी थी भीषण आग, लेकिन अप्रैल फूल डे की वजह से नहीं कर रहा था कोई यकीन

Karan Johar Slamns Kangana Ranaut indirectly Hints NEPO Kids In Cryptic Note amid priyanka chopra controversy
करण जौहर - फोटो : social media

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात का जिक्र किया कि कैसे लोगों ने एयरपोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। निर्देशक ने लिखा, 'हवाई अड्डा  एक रनवे है...यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है....अगला ट्रेलर लॉन्च वेन्यू हो सकता है! (मैं इसे सब्सक्राइब करता हूं... कोई शिकायत नहीं...लेकिन कभी-कभार फ्लाइट पकड़ना भी अच्छा लगता है...)।' कई लोगों का मानना है कि करण जौहर ने बिना नाम लिए यह कंगना पर तंज कसा है। क्योंकि आखिरी बार कंगना ने एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं, तो उन्होंने बोला था कि मीडिया को उनसे बाकी टॉपिक्स के बजाय प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Slamns Kangana Ranaut indirectly Hints NEPO Kids In Cryptic Note amid priyanka chopra controversy
करण जौहर, कंगना रणौत - फोटो : social media

एक अन्य नोट में करण जौहर ने लिखा, 'आगे जेट लैग म्यूजिंग्स .... मैं मेकअप ट्यूटोरियल से ऑब्सेस्ड हूं (बस उन्हें रील्स पर देखकर मेरा दिल  खुश हो जाता है) वे पूरी दुकान (दुकान) को दुल्हन के चेहरे पर रख देते हैं ... लेकिन आखिरी परिणाम हमेशा ओटीटी होते हैं, लेकिन पहले की तुलना में बादे वाले परिणाम भी आश्चर्यजनक होते हैं .... और मुझे हैक्स पसंद हैं!' 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में कंगना रणौत ने निर्देशक पर 'नेपोटिज्म' का किंग होने का आरोप लगाया था और तभी से यह चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में आज करण जौहर ने नेपोटिज्म पर भी कंगना की चुटकी ली। 

विज्ञापन
Karan Johar Slamns Kangana Ranaut indirectly Hints NEPO Kids In Cryptic Note amid priyanka chopra controversy
करण जौहर - फोटो : social media

करण ने नेपोटिज्म का जिक्र करते हुए अपनी एक स्टोरी में लिखा, 'मुझे डायोर शो में बहुत सारे लुक पसंद आए! लेकिन उनका जिक्र नहीं करना चाहता।' इस स्टोरी में अब आप सोच रहे होंगे कि करण ने नेपोटिज्म कहां लिखा है, तो बता दें 'नेपो' निर्माता ने बड़ी चालाकी से इस चीज का जिक्र किया है। दरअसल, करण जौहर ने स्टार किड्स के लुक के बारे में ही कहा है कैसे? तो वह ऐसे कि उन्होंने स्टोरी में वह सारे लेटर्स कैपिटल में लिखें है, जिनसे मिलकर 'नेपो' बनता है। आपको बता दें, कंगना और करण के बीच की कॉल्ड वार बढ़ती ही जा रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते देखे जाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अब करण जौहर की इन स्टोरीज पर कंगना के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed