फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bishnoi Gang: सल्लू भाई ही नहीं, यह सितारा भी था लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 18 Jun 2022 04:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Threatened by gangster Lawrence Bishnoi Gang After Salman Khan Sidhu moose wala
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि जांच में एक और बड़ा खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मुसेवाला केस में पकड़े गए आरोपी सौरव कांबले उर्फ महाकाल से पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला है कि बिश्नोई गैंग के निशाने पर फिल्म इंडस्ट्री का एक और शख्स था। जी हां, सलमान खान के अलावा बिश्नाेई गैंग के रैडार पर इंडस्ट्री के जानेमाने निर्देशक और निर्माता करण जौहर को भी थे।

Karan Johar Threatened by gangster Lawrence Bishnoi Gang After Salman Khan Sidhu moose wala
करण जौहर - फोटो : Instagram

महाकाल ने किया खुलासा...
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिश्नोई गैंग द्वारा तैयार की गई हिटलिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी शामिल था। खबरों के मुताबिक सलमान खान थ्रेट केस में पुणे पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान सौरव उर्फ महाकाल ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

Karan Johar Threatened by gangster Lawrence Bishnoi Gang After Salman Khan Sidhu moose wala
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की इस हरकत की वजह से गुस्से में था बिश्नोई गैंग
सौरव ने पुणे पुलिस को बताया कि कथित रूप से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कहीं न कहीं फिल्म निर्देशक करण जौहर जिम्मदार था। इसलिए हम फिल्ममेकर करण जौहर को धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी वसुलने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Threatened by gangster Lawrence Bishnoi Gang After Salman Khan Sidhu moose wala
सलमान खान और करण जौहर - फोटो : Amar Ujala

रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव ने पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वह केवल विक्रम बराड़ के लिए ही काम करता था और उससे सिग्नल एप के जरिए जुड़ा हुआ था। यही वजह से है कि उसे बिश्नोई गैंग के कई मूवमेंट और टारगेट की जानकारी पहले से होती थी। बता दें कि इस खुलासे के बाद पुणे पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed