बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को खेलों से गहरा लगाव है। यही वजह है कि उन्हें स्पोर्ट्स आधारित कई फिल्मों में देखा जा चुका है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच बनने के बाद अब शाहरुख रियल लाइफ में वूमेंस क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने महिलाओं की टीम का मालिकाना हक ले लिया है। शाहरुख की इस महिला टीम का नाम उनकी सबसे पहली टीम केकेआर से ही मिलता जुलता रखा गया है।
Shahrukh Khan: केकेआर के बाद अब महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने शाहरुख खान, ट्वीट कर कहा- उम्मीद करता हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नई टीम का नाम शाहरुख ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) रखा गया है। इसकी जानकारी खुद टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है। टीम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'सबसे पहली नाइट राइडर्स महिला टीम को हैलो कहिए। महिला CPL के इनॉगरेशन में ये टीम भी लड़ेगी, जिसकी शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है।'
Say 👋🏻 hello to the first ever Knight Riders Women's Team 🎉 TKR is all set to battle it out in the inaugural edition of the Women's CPL, starting on 30th August! #TKRFamily, are you ready! pic.twitter.com/tlvEI7luGo
— Trinbago Knight Riders (@TKRiders) June 16, 2022
बता दें कि इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने खुशी जताई है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, 'यह सच में खुशी का पल है। आशा करता हूं कि लाइव मैच के दौरान मैं वहां मौजूद रहूं।' शाहरुख खान की यह टीम जल्द शुरू होने जा रहे कैरेबियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला खेलने जा रही है।
This is such a happy moment for all of us at @KKRiders @ADKRiders & of course the lovely set of people at @TKRiders Hope I can make it there to see this live!! https://t.co/IC9Gr96h92