कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आ रही हैं और वह जल्दी ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर और जुग जुग जियो की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर करण जौहर ने कियारा आडवाणी को धर्मा प्रोडक्शन के लिए लकी मैस्कॉट भी बताया, वहीं उनकी जर्नी को भी साझा किया। बता दें कि कियारा आडवाणी अब तक धर्मा प्रोडक्शन के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं धर्मा प्रोडक्शन और कियारा आडवाणी का नाता।
Kiara Advani: 'जुग जुग जियो' से पहले भी रहा कियारा और धर्मा प्रोडक्शन का नाता, करण जौहर ने एक्ट्रेस को बताया लकी मैस्कॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लस्ट स्टोरीज
कियारा आडवाणी सबसे पहले लस्ट स्टोरीज के लिए धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ीं थीं। जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया। बता दें कि लस्ट स्टोरीज लुघ फिल्मों का एक संकलन है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाता है। इसमें कहानी के जरिए रिलेशनशिप में एक महिला और पुरुष के रिश्ते में महिला के पक्ष की एक्सप्लोर किया जाता है।
गुड न्यूज (2019)
फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक पर आधारित थी। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में का सिद्धार्थ मल्होत्रा सैनिक विक्रम वत्रा की भूमिका में दिखाई दिए थे, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीना का किरदार अदा किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
गिल्टी (2020)
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गिल्टी में भी कियारा आडवाणी दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार अदा की थी, जिसके प्रेमी पर रेप का इल्जाम है।