{"_id":"628c5063823ee2796b7eb74a","slug":"shirish-kunder-birthday-know-about-his-love-story-with-choreographer-farah-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shirish Kunder Birthday: आठ साल बड़ी फराह खान को दिल दे बैठे थे शिरीष कुंदर, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shirish Kunder Birthday: आठ साल बड़ी फराह खान को दिल दे बैठे थे शिरीष कुंदर, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 24 May 2022 09:14 AM IST
सार
फराह खान के लिए मैं हूं ना का हिस्सा बने थे शिरीष कुंदर,
पहली नजर में ही फराह को दिल दे बैठे थे शिरीष
विज्ञापन
1 of 5
शिरीष कुंदर, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिरीष कुंदर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 मई 1973 को मैंगलोर में जन्मे शिरीष एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं और बॉलीवुड में आने से पहले वह मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। उन्होंने चार साल तक कंपनी में काम करने के बाद 2000 में फिल्म 'चैंपियन' से एक एडिटर के तौर पर बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। शिरीष जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के पति हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।
2 of 5
शिरीष कुंदर, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुई पहली मुलाकात
शिरीष कुंदर ने बॉलीवुड में अपना सफर 2000 में ही शुरू कर दिया था, लेकिन फराह खान से उनकी मुलाकात 2004 में 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। शिरीष को फराह पर क्रश था और जब उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने फौरन हां कर दी। दोनों के बीच सेट पर खूब लड़ाई होती थी, ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों कभी शादी करेंगे।
3 of 5
शिरीष कुंदर, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के लिए किया फराह को प्रपोज
शिरीष ने अचानक एक दिन फराह को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन फारह ने उन्हें हां कहने में काफी समय लिया। एक इंटरव्यू के दौरान फारह ने बताया था कि शिरीष उन्हें पसंद करते थे और इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। शिरीष ने फराह से कहा था कि अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं, तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। फिर कुछ दिनों बाद फराह ने शादी के लिए हां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिरीष कुंदर, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
2004 में की शादी
फराह खान शिरीष से आठ साल बड़ी थीं, लेकिन दोनों के रिश्ते में इस बात को लेकर कभी परेशानी नहीं आई। सात महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने सगाई की और फिर 2004 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज, फिर साउथ इंडियन शादी और बाद में निकाह किया। वहीं, 2008 में फराह और शिरीष ट्रिप्लेट्स आन्या, दीवा और जार के माता-पिता बने।
विज्ञापन
5 of 5
शिरीष कुंदर, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने जड़ा था जोरदार थप्पड़
शिरीष के वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। दरअसल, शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रा वन' को लेकर ट्वीट किया था कि मैंने सुना 150 करोड़ का बम फुस्स हो गया, जिससे शाहरुख खूब नाराज हुए थे। एक बार संजय दत्त ने पार्टी का आयोजन किया था, जहां सभी सितारे पहुंचे थे। उस पार्टी में भी शिरीष ने शाहरुख पर दो-चार कमेंट कर दिए, जिस पर शाहरुख ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।