फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांंड्या और केएल राहुल का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब एक बार फिर करण जौहर गलत वजहों से चर्चा में है। करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ऐसा कुछ कहा सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। करण ने अपनी फिल्म ऐ दिल मुश्किल के बारे में बताया कि आखिर अनुष्का शर्मा के किरदार को क्यों फिल्म के अंत में मरना पड़ा।
पांड्या के बाद अब करण जौहर खुद भी बयान देकर फंसे, यूजर्स ने कहा- 'क्या सोच है तुम्हारी'
करण जौहर ने कहा कि 'इस फिल्म के क्लाइमेंक्स सीन पर मिले जुले रिएक्शन मिले लेकिन मुझे लगता है कि अनुष्का के किरदार को मरना था क्योंकि वो अयान (रणबीर कपूर) से प्यार नहीं करती थी। मैंने इस किरदार को लिखा था। अयान उसे बेइंतहा प्यार करता था लेकिन वो उससे प्यार नहीं करती थी। '
करण ने आगे कहा कि 'ऐसे में उसे सजा मिलनी थी और उसे कैंसर का शिकार होकर मरना पड़ा। फिल्ममेकर भगवान होता है, वह लिखता है, क्रिएट करता है और नष्ट करता है।' करण के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया।
Karan Johar saying he killed off Alizeh in ADHM because she didn’t love Ayan and chalking it off as karma is disgusting because we still live in a day and age where women are constantly attacked or killed for not reciprocating feelings and we are NOT going to romanticize that
— sai (@Saisailu97) January 24, 2019
Karan Johar saying he killed Anushka in Ae Dil Hai Mushkil to punish her is the most unsurprising and fucked up thing I've read today. pic.twitter.com/3EzePlve7v
— Sonia Mariam Thomas (@SoKneeOh) January 24, 2019
I always found Karan Johar weird but his recent interview states that he isn't just that but crazy and full of himself! Killing a character just coz she didn't love the male lead back?! And it's all coming from a personal experience?? Kya dimaag hai bhai
— -Jas- (@jasisamess) January 25, 2019
