सब्सक्राइब करें

karan Johar: सुहाना, अनन्या, शनाया और नव्या की ग्रुप चैट से जुड़ना चाहते हैं करण, गौरी ने दी यह प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Sep 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
karan Johar wants to join Ananya Panday Suhana Khan Shanaya Kapoor Navya Nanda group chat
करण जौहर-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की दोस्ती भी कम खास नहीं होती। आज की पीढ़ी की बात करें तो सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा इसका उदाहरण हैं। चारों स्टारकिड्स अक्सर साथ में पार्टी करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अक्सर फ्रेंडशिप गोल्स पूरे करती नजर आते हैं। इनकी दोस्ती से फिल्म निर्देशक-प्रोड्यूसर करण जौहर इतने प्रभावित हैं कि वे इनकी ग्रुप चैट का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Trending Videos
karan Johar wants to join Ananya Panday Suhana Khan Shanaya Kapoor Navya Nanda group chat
Fabulous Lives of Bollywood Wives - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेटफ्लिक्स के 'द फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन के दौरान खुद करण जौहर यह बात कहते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप चैट के बारे में सोचते हुए उन्हें फोमो (फियर ऑफ मिसिंग आउट) होने लगता है। बता दें कि फोमो एक किस्म की स्थिति होती है, जिसमें इंसान को किसी चीज को खोने का डर या बेचैनी महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan Johar wants to join Ananya Panday Suhana Khan Shanaya Kapoor Navya Nanda group chat
Ananya Panday, Suhana Khan, Shanaya Kapoor, Navya Nanda - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करण जौहर ने सुहाना, नव्या नवेली, शनाया कपूर, अनन्या पांडे की मां के सामने यह बात कही। जी हां, शो में मौजूद गौरी खान, श्वेता बच्चन, महीप कपूर और भावना के सामने यह बातें कहीं। शो में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह और एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने भी शिरकत की। शो में करण जौहर ने कहा, 'गौरी मैं और तुम इस बात को जानते हैं कि अनन्या, सुहाना, नव्या और शनाया एक ग्रुप चैट पर हैं। मैं इस ग्रुप में नहीं हूं, इस बात को मिस करता हूं।'

karan Johar wants to join Ananya Panday Suhana Khan Shanaya Kapoor Navya Nanda group chat
करण जौहर - फोटो : social media

करण जौहर की इस बात को सुनकर गौरी खान हैरान रह गईं। उन्होंने करण से पूछा, 'तुम इस ग्रुप चैट पर रहना चाहते हो?' इस पर करण ने कहा, 'यस'। हालांकि, गौरी खान ने यह भी साफ कर दिया कि करण इस ग्रुप चैट का हिस्सा नहीं बन सकते। वह प्रतिबंधित हैं। गौरी ने यह भी पूछा कि, 'उनके साथ ऐसा क्या बहुत शानदार है, जो हमारे पास नहीं है?' इस पर करण ने कहा, 'मैं उनके साथ घूमना चाहता हूं।' आपको बता दें कि सुहाना जहां शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं, वहीं, अनन्या चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं। शनाया, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं और नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की नातिन हैं यानी वह श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed