{"_id":"624057c31fab08541d11c0fa","slug":"karan-kundra-will-be-a-part-of-randeep-hooda-and-ileana-d-cruz-movie-unfair-and-lovely","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unfair and Lovely: बड़े पर्दे पर होगी करण कुंद्रा की वापसी, रणदीप हुड्डा और इलियाना डीक्रूज के साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Unfair and Lovely: बड़े पर्दे पर होगी करण कुंद्रा की वापसी, रणदीप हुड्डा और इलियाना डीक्रूज के साथ आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता करण कुंद्र की इन दिनों तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 15' के बाद वह कंगना रणौत के रियेलिटी शो 'लॉक अप' में जेलर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इस बीच खबरें आ ही हैं कि करण कुंद्रा के हाथ बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और जल्द ही वह बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस खबर के बाद से ही करण के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें जल्द बॉलीवुड में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।
2 of 4
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, खबरें आ रही हैं कि करण कुंद्रा जल्द ही रणदीप हुड्डा और इलियाना डीक्रूज स्टारर फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि अभी करण की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज, फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की शूट काफी पहले ही खत्म कर चुके हैं, ऐसे में अब करण इस ही फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं या फिर उनके पास कोई और प्रोजेक्ट है, इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
3 of 4
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘अनफेयर एंड लवली’ को ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में लिखने वाले बलविंदर सिंह जंजुआ निर्देशत करने जा रहे हैं। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी। फिल्म को बलविंदर ने अनिल रोशन और रुपिंदर चाहल के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, अपने एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा था कि लोगों को हंसाना आसान काम नहीं है। हास्य शैली ने मुझे लंबे समय से अपनी ओर आकर्षित किया है। मैं खुश हूं कि इस फिल्म से मैं अपनी अतरंगी हास्य शैली का प्रदर्शन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण कुंद्रा
- फोटो : Instagram
करण कुंद्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल 'लॉक अप' शो में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह 'बिग बॉस 15' के सेकेंड रनरअप रहे थे। करण साल 2018 में विक्रम भट्ट की फिल्म '1921' आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वह 'मुबारकां' का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वहीं, करण ने साल 2009 में सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से अपना टीवी डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।