{"_id":"63650d481bfb295d3d13e9ab","slug":"karan-mehra-breaks-silence-on-rajeev-sen-allegation-affair-with-charu-asopa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajiv Sen-Charu Asopa: राजीव सेन के आरोपों पर करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मानहानि का नोटिस...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajiv Sen-Charu Asopa: राजीव सेन के आरोपों पर करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मानहानि का नोटिस...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वजह है दोनों की शादी। पिछले काफी समय से दोनों का रिश्ता सही नहीं चल रहा है। अब ये जोड़ा हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले चुका है। दोनों लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और शक करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हाल ही में राजीव सेन ने चारू पर गंभीर आरोप लगाते हुआ कहा था कि उनका अफेयर अभिनेता करण मेहरा संग चल रहा है। अब करण मेहरा ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
2 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा और राजीव सेन के झगड़े में अब करण मेहरा का नाम भी घसीटा जा चुका है। बता दें कि करण मेहरा की जिंदगी में पहले से ही काफी उथल-पुथल मची हुई है। उनकी पत्नी निशा रावल उन पर कई आरोप लगा चुकी हैं। वहीं राजीव सेन ने भी अब करण मेहरा पर उनकी पत्नी संग अफेयर का आरोप लगा दिया है। राजीव ने कहा था कि चारु और करण के बीच रोमांटिक रिश्ता है, इसका पता उन्हें चारु की मां से चला था।
राजीव के इस आरोप का करण मेहरा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मुझे चारु असोपा-राजीव सेन वैवाहिक कलह में घसीटा जा रहा है। मैंने जून में एक कार्यक्रम के दौरान चारु से कुछ देर के लिए मुलाकात की थी और तभी हमारी बात हुई थी। उसके बाद हमने आज तक कभी कोई बात नहीं की। आगे उन्होंने बताया कि हां, चारु और उन्होंने अपनी-अपनी शादियों में अपनी समस्याओं के बारे में भी बात की थी। करण ने आगे कहा कि मुझे ये सब बकवास झेलनी पड़ रही है, इसके लिए उसने खुद मुझे मैसेज भेजकर माफी मांगी है। करण ने ये भी कहा कि वह राजीव से बात करने के बजाय उन्हें मानहानि का नोटिस भेजना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में चारू ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सेन परिवार की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें चारू और करण मेहरा भी साथ नजर आए थे। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।