फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood EX-Couples: सरेआम अपने एक्स की धज्जियां उड़ा चुके हैं ये सितारे, मीडिया के सामने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 04 Nov 2022 03:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Nov 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Insulted Their Ex in Public Place From Sajid Khan jacqueline fernandez ranbir kapoor
शाहिद कपूर, करीना कपूर, अमृता सिंह, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। कुछ अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं, तो कुछ बीच रास्ते में ही दम तोड़ गईं। कुछ शादी कर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसी भी प्रेम कहानियां हैं, जिन्होंने शुरुआती दौर में अपने प्यार के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में ऐसी नफरत भरी की एक-दूसरे के ऊपर कीचड़ उछालने और बुरा भला कहने का एक भी मौका इन सितारों ने नहीं छोड़ा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने एक्स की सरेआम धज्जियां उड़ाई हैं।

Bollywood Celebrities Insulted Their Ex in Public Place From Sajid Khan jacqueline fernandez ranbir kapoor
शाहिद कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपने ब्रेकअप को लेकर पब्लिकली कभी बात नहीं की थी। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहिद से सवाल पूछा गया कि क्या वह दोबारा करीना के साथ काम करना पसंद करेंगे? इसक जवाब देते हुए शाहिद ने कहा था कि अगर मेरा डायरेक्टर मुझे किसी गाय या भैंस के साथ भी काम करने को कहेगा तो भी मैं कर लूंगा। हालांकि बाद में दोनों ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में काम किया था, लेकिन दोनों साथ में नजर नहीं आए थे। इसके अलावा एक बार शाहिद ने कहा था कि मैंने इस दौरान काफी कुछ सीखा, हो सकता है कि मैं अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं हूं लेकिन मेरी फिल्म तब हिट हुई जब मैंने करीना से ब्रेकअप कर लिया।

Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

Bollywood Celebrities Insulted Their Ex in Public Place From Sajid Khan jacqueline fernandez ranbir kapoor
कंगना रणौत, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने ऋतिक रोशन को लेकर कई बातें कही हैं। एक टीवी शो में कंगना ने कहा कि ऋतिक रोशन ने पहले उनका इस्तेमाल किया और बाद में अपने रिलेशनशिप से बिल्कुल मुकर गए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ऋतिक को लेकर कई बातें लिखी थीं। वहीं, ऋतिक रोशन और राकेश रोशन पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप भी लगाया था। दोनों के बीच का यह विवाद काफी समय तक चला और अभी भी कंगना बिना नाम लिए ऋतिक पर तंज कसती नजर आती हैं।

Kantara Box Office: 'केजीएफ' को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली 'कांतारा', बजट से 20 गुना ज्यादा कर डाली कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Insulted Their Ex in Public Place From Sajid Khan jacqueline fernandez ranbir kapoor
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
सैफ अली खान ने साल 2004 में अमृता सिंह से तलाक लिया था। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान का कहना था कि उस वक्त मैं एक ऐसे दौर से गुजर रहा था जब मेरा खुद पर आत्मविश्वास खत्म हो चुका था। वहीं, लोग मुझे इस तलाक के लिए बहुत बुरा फील कराते थे, जैसे कि मुझे शर्म से मर जाना चाहिए। यह अच्छा नहीं होता कि आपको बार-बार याद दिलाया जाए कि आप कितने बेकार हैं और हर समय अपनी मां-बहन को लेकर ताने नहीं सुन सकते। मैं और मेरा परिवार रोज ताने सुनता था। मैंने बहुत बुरे दिन देखे हैं।

YRF Talent: ‘पठान’ की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स को बड़ा झटका, इस सुपरस्टार ने छोड़ा टैलेंट एजेंसी का साथ

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Insulted Their Ex in Public Place From Sajid Khan jacqueline fernandez ranbir kapoor
साजिद खान, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान
साजिद खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं और मीटू के आरोप के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। वहीं, साजिद खान काफी समय तक जैकलीन फर्नांडीज को डेट कर रहे थे और दोनों 2012 में अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद साजिद ने कहा था कि जब आपकी जिंदगी में औरत नहीं होती तो आप खुद पर काम करते हैं। 'हिम्मतवाला' की शूटिंग छोड़कर मैं उनके साथ वेकेशन पर गया और फिल्म पिट गई। उसके बाद मैंने वेकेशन पर जाना बंद कर दिया।

Amber Heard: एक्स बॉयफ्रेंड एलन मास्क के आते ही एम्बर हर्ड ने ट्विटर को कहा बाय, डिलीट किया अपना अकाउंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed