{"_id":"5b471d0f4f1c1bb9248b61f9","slug":"karan-patel-and-ankita-bhargava-seen-first-time-after-miscarriage-at-ekta-kapoor-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसकैरेज के बाद पहली बार सामने आया टीवी कपल, दुख कम करने के लिए एकता कपूर ने किया खास बंदोबस्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिसकैरेज के बाद पहली बार सामने आया टीवी कपल, दुख कम करने के लिए एकता कपूर ने किया खास बंदोबस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर जोड़ी करण पटेल और अंकिता भार्गव को पार्टी करता देख उनके फैंस को जरूर खुशी होगी। इसका क्रेडिट जाता है मशहूर प्रोड्यूजर एकता कपूर को जिन्होंने इस कपल का दुख कम करने के लिए एक खास बंदोबस्त किया। एकता ने अपने घर एक गेट-टुगेदर रखा जिसमें टीवी के कई एक्टर्स पहुंचे।
2 of 5
Ekta Kapoor
एकता कपूर की इस पार्टी की जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं उनमें करण पटेल और अंकिता भार्गव के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है। बता दें कि यह कपल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा था। मगर 25 जून को यह खबर सामने आई कि अंकिता भार्गव का मिसकैरेज हो चुका है।
3 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : Instagram
करण पटेल और अंकिता भार्गव के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है गोल्ड अवॉर्ड के दौरान अंकिता भार्गव पति के साथ पहुंची थीं। इसके बाद ही उनके गर्भपात की खबर आई। हालांकि अंकिता के पिता और एक्टर अभय भार्गव ने बताया कि अंकिता अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : Instagram
एकता कपूर की पार्टी में अनीता हसनंदानी, उनके पति रोहित रेड्डी, रित्विक धंजानी, आशा नेकी, अली गोनी भी पहुंचे। सभी एक्टर्स ने यहां खूब मौज मस्ती की और करण-अंकिता को दुख से उबरने में मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
karan patel with ankita bhargava
टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल ने पोस्टर के जरिए करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई, 2015 को गुजराती रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, यह लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ करण पटेल के ब्रेकअप के बाद अंकिता भार्गव के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आईं। सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में करण पटेल के भाई रोमी भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अली गोनी ने दोनों की मैच मेकिंग कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।