फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों ने किया ट्रोल तो भड़क गया ये टीवी एक्टर, गुस्से में दे दी जेल भेजने की धमकी

Sat, 17 Mar 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
karan patel angry when people troll him in social media

पिछले कुछ समय से टीवी एक्टर करण पटेल सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं। करण अपने विवादित बयानों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि करण पटेल का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनके बारे में लोगों को कई गलत धारणाएं हैं। उनका कहना है कि लोगों को उनके बारे में कोई भी विचार बनाने से पहले उन्हें व्यक्ति के रूप में जान लेना जरूरी है।

karan patel angry when people troll him in social media

खबर है कि सोशल मीडिया पर करण की शारीरिक बनावट के साथ साथ अभिनय कौशल को लेकर काफी मजाक बनाया जा रहा है। वहीं करण ने ट्रोल करने वाले लोगों को अपनी तरफ से एक मैसेज दिया है। करण ने कहा है- 'आपको लगता है कि मैं लोगों का सम्मान नहीं करता और मैं अभिमानी हूं, फिर आप मुझे अपनी असली पहचान से ट्रोल क्यों नहीं करते?' 

karan patel angry when people troll him in social media

करण ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- 'आप मुझे ट्रोल करते हैं, तो क्या इसकी वजह है कि आप मुझसे नफरत करते हैं या इससे आपको संतुष्टि मिलती है? किसी को बिना जाने-पहचाने उसके बारे में कोई विचार न बनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karan patel angry when people troll him in social media

करण ने कहा- 'अगर कोई आपके परिवार के लिए ऐसा कहे, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? मुझे आपको सलाखों के पीछे भेजना आसान है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि इससे आपके परिवार को चोट पहुंचेगी और मैं यहां अपने लिए हूं और इसलिए मुझे पता है कि वह आपको पीड़ित देखकर कैसा महसूस करेंगे।' करण ने ये सभी बातें टीवी शो 'ट्रोल पुलिस' पर बताई। इस शो का प्रसारण एमटीवी पर किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed