करणवीर बोहरा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा हैं। वह अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। करणवीर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तक के करियर में उन्होंने कई बार निगेटिव रोल निभाए हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह काफी ज्यादा रोमांटिक हैं। आज करणवीर अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज उनके लव लाइफ से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।
Karanvir Bohra-Teejay: करणवीर को टीजे का हाथ नहीं देना चाहती थीं उनकी मां, शादी से पहले दी थी यह वॉर्निंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणवीर की शादी टीजे सिद्धू से साल 2006 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी किसी हिंदी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अपने लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें टीजे और करणवीर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। इस बातचीत में करणवीर ने बताया था कि उनकी और टीजे की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के साथ माउंट मेरी चर्च में हुई थी। अभिनेता के मुताबिक उनकी पहली मुलाकात काफी रोमांटिक थी।
Photos Of The Day: निया का देसी अंदाज और डीप नेक में मोनालिसा का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
इंटरव्यू के दौरान करणवीर ने बताया था कि मेरे दोस्त को अचानक किसी काम से वहां से जाना पड़ा था। जाते-जाते उसने टीजे को घर पर छोड़ने के लिए कहा लेकिन हम लंबे समय तक चर्च में ही बातचीत करते रहे। अभिनेता के मुताबिक पहली ही मुलाकात में उन्हेंं टीजे पसंद आ गई थीं लेकिन उस समय उन्होंने उनका नंबर नहीं लिया। कुछ महीने बाद दोनों की मुलाकात एक फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। बात धीरे धीरे आगे बढ़ी और आगे चलकर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो करणवीर के घरवाले तो मान गए लेकिन टीजे के परिवार के लोग चाहते थे कि उनकी शादी किसी बिजनेसमैन से हो। लेकिन करणवीर से मुलाकात करने के बाद उनके पापा भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। हालांकि टीजे की मां ने शादी से पहले अपनी बेटी को काफी समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने टीजे को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि सोच समझकर ही शादी का फैसला करें क्योंकि हमारे यहां तलाक नहीं होते हैं।
Filmy Wrap: रिलीज हुआ 'पठान' का टीजर और पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें