फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम और स्वरा पर भारी पड़ी बेबो की हॉटनेस, तस्वीरें देख पलकें झपकाना भूल जाएंगे

Fri, 13 Apr 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Kareena And Sonam Shoot Special Song For Veere Di Wedding
Veere Di Wedding

37 की उम्र में भी बेबो यानी करीना कपूर जवां कुड़ियों को स्टाइल और हॉटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। सबूत के तौर पर उनकी यह लेटेस्ट तस्वीर ही देख लीजिए। डेढ़ साल के बच्चे की मां करीना किसी भी एंगल से उम्र दराज नहीं लग रही हैं। वैसे तो सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी बेहद आकर्षक लग रही हैं। मगर नजरें करीना पर जाकर ठहर जा रही हैं।

Kareena And Sonam Shoot Special Song For Veere Di Wedding
Veere Di Wedding

सोनम कपूर, करीना कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर की यह तस्वीर उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के सेट पर ली गई है। इस गर्ल गैंग ने फिल्म के लिए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है। उनके इस गाने में रैपर बादशाह ने मस्ती की छौंक डाली है और तड़का फराह खान की कोरियोग्राफी ने लगाया है। 

Kareena And Sonam Shoot Special Song For Veere Di Wedding
Veere Di Wedding

यह कहानी चार लड़कियों की है। वे सभी अपनी एक दोस्त (करीना) की शादी में जुटती हैं। शादी की रस्मों और इस दौरान होने वाली मस्ती के जरिए महिलाओं की भावनाओं को फिल्म में पिरोया गया है। फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena And Sonam Shoot Special Song For Veere Di Wedding
veere di wedding

फिल्म वीरे दी वेडिंग का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। इस फिल्म को एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर और एक्टर निखिल द्विवेदी मिलकर प्रोड्यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena And Sonam Shoot Special Song For Veere Di Wedding
veere di wedding

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' मां बनने के बाद करीना कपूर की पहली फिल्म होगी। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले सोनम कपूर भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। खबर है कि वह 29-30 अप्रैल को मुंबई में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed