{"_id":"67f89bb0bcc365f5f40ac392","slug":"kareena-kapoor-ai-avatar-at-a-rave-party-in-pakistan-leaves-fans-shocked-says-delete-it-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: पाकिस्तान की रेव पार्टी में करीना कपूर का AI वीडियो वायरल, अवतार देखकर प्रशंसक बोले- हटा दो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: पाकिस्तान की रेव पार्टी में करीना कपूर का AI वीडियो वायरल, अवतार देखकर प्रशंसक बोले- हटा दो
Fri, 11 Apr 2025 10:05 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:05 AM IST
सार
Kareena Kapoor AI Avatar: कराची की एक रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का AI से बना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो रहे हैं और इसे डिलीट करने का मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर का AI वीडियो हुआ वायरल, फैंस नाराज
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, mr.shotbox
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराची में एक रेव पार्टी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एआई से बनाया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं।
करीना कपूर के इस AI वीडियो से नाराज हैं फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, करीना कपूर का यह एआई वीडियो डीजे हमजा हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें करीना का AI अवतार भीड़ के बीच नाचता दिख रहा है। वीडियो में करीना को औपचारिक कपड़ों में दिखाया गया है और बैकग्राउंड में उनकी फिल्म "कभी खुशी कभी गम" का मशहूर "पू" डायलॉग सुनाई देता है।
करीना कपूर खान के फैंस इस AI वीडियो को हटाने की मांग कर रहे हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है "POV आप कराची, पाकिस्तान में रेव पार्टी में हैं और करीना कपूर का AI वीडियो शुरू होता है और वह नाचने लगती हैं।" लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भारत में करीना के फैंस ने इसे नापसंद कर रहे हैं और डीजे से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के इस एआई वीडियो से भारत में उनके फैंस काफी नाराज हैं और इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "ये एनीमेशन बहुत खराब है?" एक और फैन ने लिखा, "करीना देख लें, उससे पहले इसे हटा दो।" एक और फैन ने लिखा, "डांस मूव्स बहुत खराब हैं, बेबो नाराज हो जाएगी!"
यह भी पढ़ें:
Ratna Pathak: रत्ना पाठक के बच्चे पूरे दिन रहते हैं अपने कमरे में बंद, जापानी व्यक्ति की डरावनी कहानी जो...
यह भी पढ़ें:
Ratna Pathak: रत्ना पाठक के बच्चे पूरे दिन रहते हैं अपने कमरे में बंद, जापानी व्यक्ति की डरावनी कहानी जो...
विज्ञापन
फिल्म दायरा में नजर आएंगी करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म "दायरा" में नजर आएंगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ सकते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज एक पुलिसवाले का किरदार निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम..
यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम..