{"_id":"6112036d8ebc3ef4043277bf","slug":"kareena-kapoor-and-saif-ali-khan-second-son-name-is-jehangir-users-troll-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Second Son Name: करीना और सैफ ने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जहांगीर', ट्रोलर्स बोले- अब तीसरे का औरंगजेब या बाबर रख लेना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Second Son Name: करीना और सैफ ने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जहांगीर', ट्रोलर्स बोले- अब तीसरे का औरंगजेब या बाबर रख लेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया जा रहा है। हालांकि इस नाम का खुलासा खुद करीना और सैफ ने नहीं किया है। बल्कि करीना की किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल में नाम का खुलासा हुआ है।
क्या है इस किताब में
इस किताब में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा एक्सपीरियंस साझा किया है। वहीं, इस किताब के आखिरी कुछ पन्नों में करीना ने दूसरे बेटे का जेह नाम लिखा है। लेकिन फिर एकदम आखिर में करीना ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। खबरों की मानें तो किताब के आखिरी पन्ने में उनकी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की फोटोज दिखाई गई हैं और उन फोटोज के कैप्शन में करीना ने दूसरे बेबी का नाम जहांगीर बताया है। करीना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं। करीना और सैफ ने अपने छोटे बेटे का नाम मुगल बादशाह जहांगीर पर रखा है। जेह का पूरा नाम जहांगीर अली खान है।
2 of 5
करीना कपूर के बेटे की तस्वीर
- फोटो : Instagram
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये नाम पसंद नहीं आया। फिर क्या था करीना को जहांगीर नाम रखने के लिए भी ट्रोल किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि उन्हें अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखना चाहिए। बता दें औरंगजेब की पहचान एक क्रूर शासक के तौर पर होती है। वह भारत पर राज्य करने वाला छठा मुगल शासक था।
3 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
ट्रोलर्स का कहना है कि अगर दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा है तो अब तीसरे बेटे का नाम औरंगजेब या बाबर रख लेना। आपको बता दें जब करीना के दूसरे बेटे का जन्म हुआ था तब भी औरंगजेब नाम से करीना को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि करीना और सैफ को इससे फर्क नहीं पड़ता है।
बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर नाम को लेकर ट्रोल करने का सिलसिला चल पड़ा है। हालांकि करीना और सैफ इन ट्रोल्स को समय-समय पर जवाब भी देते रहे हैं। करीना और सैफ ने जब अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर अली खान रखा था। लोगों ने उनके फैसले पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर, जेह और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, मुगल बादशाह अकबर के बेटे मोहम्मद सलीम का ही नाम जहांगीर था। जहांगीर एक पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है- पूरी दुनिया का राजा। हालांकि करीना ने अब तक अपने बेटे की तस्वीर नहीं दिखाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।