{"_id":"5cd7e2debdec2207571f4f98","slug":"kareena-kapoor-asked-first-thing-to-doctor-after-delivered-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर्स डेः तैमूर के पैदा होते ही करीना ने डॉक्टर से पूछा था ये सवाल, 2 साल बाद खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदर्स डेः तैमूर के पैदा होते ही करीना ने डॉक्टर से पूछा था ये सवाल, 2 साल बाद खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मदर्स डे' के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी मां को याद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की । मदर्स डे पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर और उनकी मां करीन कपूर सुर्खियां बटोर रहे हैं । दरअसल, करीना ने तैमूर के जन्म से जुड़ा एक किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर किया ।
2 of 5
taimur
- फोटो : सोशल मीडिया
मदर्स डे के एक इवेंट में करीना मेहमान बनकर पहुंची थीं । करीना कपूर ने कहा, 'जब मैंने तैमूर को जन्म दिया था तो मैंने सबसे पहले डॉक्टर से पूछा था कि मैं बच्चे को निमोनिया से कैसे बचा सकती हूं। मैं जिन बीमारियों के बारे में सुनती आ रही हूं उनसे अपने बच्चे को कैसे सुरक्षा दे सकती हूं।'
3 of 5
taimur ali khan
करीना ने आगेे कहा, 'तैमूर के जन्म के बाद डॉक्टर ने मुझे एक चार्ट लाकर दिया था। मैं आज तक इस चार्ट को फॉलो करती हूं।' बता दें कि तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। इसके बाद से तैमूर लगातार चर्चा में बने रहते हैं । सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur
पिछले दिनों करीना, अरबाज खान के टॉक शो में पहुंची थीं । यहां उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था । ट्रोलर्स के बेपरवाह मां कहने पर करीना ने कहा था, 'कुछ वक्त पहले मुझे एक फोटो के लिए ट्रोल किया गया। इस फोटो में मैं एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े थी।'
विज्ञापन
5 of 5
तैमूर
- फोटो : SELF
'ट्रोलर्स ने मुझसे कहा कि- मैं एक केयरलेस मां हूं, जो अपने बच्चे के लिए नैनी रखती हूं। लेकिन वे मेरी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें मैं इस वक्त आपको वह उंगली दिखा रही हूं जो मेरे दिमाग में रहती है।' बता दें कि करीना की अगली फिल्म 'गुड न्यूज' है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।