फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KWK 8: संजय लीला भंसाली के साथ तकरार खत्म करने को तैयार बेबो, करण जौहर के शो पर करीना कपूर खान ने दिया संकेत

Thu, 16 Nov 2023 10:44 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Ends Feud With Sanjay Leela Bhansali Koffee With Karan 8 says Still Have Chance Work With Him
करीना कपूर खान, संजय लीला भंसाली, करण जौहर - फोटो : social media

सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में रिश्तों का बनना और बिगड़ना बहुत ही आम बात है। जो सितारे कई वर्षों से एक-दूसरे के दोस्त हुआ करते हैं, वह मिनटों में दुश्मन बन जाते हैं। इतना ही नहीं बहुत से सेलेब्स दुश्मन से दोस्त भी बनते हैं। बॉलीवुड सितारों का एक-दूसरे के साथ यूं रूठना-मनाना चलता रहता है। ऐसा ही कुछ करीना कपूर खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ भी रहा है। बेबो और भंसाली के बीच का रिश्ता कई वर्षों से बिगड़ा हुआ था। हालांकि 'कॉफी विद करण 8' के लेटेस्ट एपिसोड में करीना ने कुछ ऐसा कहा, जिससे यह माना जा रहा है कि दोनों की लड़ाई अब खत्म हो गई है।  

Kareena Kapoor Ends Feud With Sanjay Leela Bhansali Koffee With Karan 8 says Still Have Chance Work With Him
करीना कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 8' शुरुआत से ही सुर्खियों में है। यह शो बेशक हफ्ते में एक बार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता हो, लेकिन पूरे हफ्ते इसमें आने वाले कलाकारों की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती है। इस चैट शो का लेटेस्ट एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और करीना कपूर खान, करण के काउच पर बैठी नजर आईं। शो के पैटर्न के अनुसार ही करण जौहर ने दोनों अभिनेत्रियों से उनके करियर और पर्सनल लाइफ पर खुलकर सवाल किए। इन सवालों में करीना ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का भी जिक्र किया और चर्चा में आ गईं।

Kareena Kapoor Ends Feud With Sanjay Leela Bhansali Koffee With Karan 8 says Still Have Chance Work With Him
करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

करीना कपूर खान को करण जौहर ने इस एपिसोड में खूब घेरने को कोशिश की। कभी अमीषा पटेल के नाम पर तो कभी दीपिका के नाम पर, लेकिन मजा तो तब आया जब निर्देशक ने बेबो से संजय लीला भंसाली से जुड़ा एक सवाल कर डाला। दरअसल, करण ने करीना से पूछा था कि संजय लीला भंसाली के लिए बेहतर प्रेरणा कौन है - दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट या ऐश्वर्या राय बच्चन? यह सवाल सुनते ही आलिया भट्ट ने करीना से कहा कि, 'प्लीज मेरा नाम मत बताना। बस किसी और का नाम ले लो।' आलिया की यह बात सुनकर करीना ने आखिर में जवाब दिया, 'मेरे पास अभी भी उनके साथ काम करने का मौका है। इसलिए…'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Ends Feud With Sanjay Leela Bhansali Koffee With Karan 8 says Still Have Chance Work With Him
करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media
करीना कपूर के इस जवाब ने सभी का दिन बना दिया। यह सुनते ही करण जौहर के मुंह से निकला, 'आ गई ना लाइन पर।' बता दें करीना कपूर खान के पिछले कई वर्षों से फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। दरअसल, करीना कपूर खान ने साल 2002 में फिल्म 'देवदास' के लिए लुक टेस्ट दिया था, जिसमें उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद बेबो ने यहां तक कह दिया था कि वह कभी भी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करेंगी। इसके बाद साल 2013 में करीना को 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही करीना ने इसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Ends Feud With Sanjay Leela Bhansali Koffee With Karan 8 says Still Have Chance Work With Him
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का हाल ही में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था। बतौर निर्माता यह बेबो की भी पहली फिल्म है। इसमें ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी हैं। इसके साथ ही करीना कपूर खान 'द क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed