सुप्रिया पाठक अपने शो खिचड़ी में हंसा के किरदार से घर-घर मशहूर हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस किरदार के कई रील्स शेयर होते हैं। 'खिचड़ी' का उनका यह किरदार दर्शकों के बीच छाया हुआ है। अब जल्द ही वह 'खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान' में नजर आएंगी। अब सुप्रिया पाठक ने बताया कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी उनके हंसा के किरदार के प्रशंसक रहे हैं।
Supriya Pathak: 'हंसा' के प्रशंसक थे ऋषि कपूर-श्रीदेवी, सुप्रिया पाठक से किरदार की नकल करने का करते थे अनुरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का कहना है कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और श्रीदेवी खिचड़ी में हंसा पारेख के उनके किरदार के प्रशंसक थे और जब वे फ्लाइट में मिले थे तो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने उनसे हंसा पारेख के किरदार की नकल करने का अनुरोध भी किया था।
Throwback Thursday: जब रणबीर ने आलिया की जगह दूसरी अभिनेत्री से शादी की जताई इच्छा, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
सुप्रिया पाठक ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, "जब मैंने ऋषि जी के साथ ऑल इज वेल में काम किया तो वह मुझसे लगातार पूछते थे कि तुमने यह कैसे किया?' वे हंसा के किरदार के हमेशा से प्रशंसक रहे हैं। जब भी उन्हें समय मिलता था वह मुझसे इस किरदार को लेकर ढेर सारी बातें करते थे। मुझे भी बहुत अच्छा लगता था कि इतने बड़े कलाकार मेरे अभिनय की प्रशंसा कर रहे हैं। मेरे लिए वह क्षण गर्व का होता था।"
Meenakshi Seshadri: 'हीरो' से सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गई थीं मीनाक्षी, हिट फिल्मों ने दिलाई खास पहचान
वहीं, श्रीदेवी संग अपने अनुभव को साझा करते हुए सुप्रिया ने कहा, 'श्रीदेवी ने मुझसे फ्लाइट में कहा ये हंसा के जैसे बोलके दिखाओ ना। मुझे देखना है क्योंकि 'मैंने कभी किसी अभिनेत्री से यह नहीं कहा कि मैं किसी खास किरदार की आवाज में बोलूं।'
Wednesday Box Office: वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के चलते 'टाइगर 3' की कमाई पर पड़ा असर, ऐसी रही '12वीं फेल' की हालत
सुप्रिया पाठक ने कहा कि पति पंकज कपूर और बहनोई नसीरुद्दीन शाह समेत उनके परिवार के लोगों को भी शो पसंद आया है। उन्होंने कहा कि उनके पति को विशेष रूप से हंसा पारेख के छोटे भाई हिमांशु के रूप में जेडी मजीठिया का अभिनय पसंद है। अब फैंस खिचड़ी 2 का इंतजार कर रहे हैं।