फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब रणबीर ने आलिया की जगह दूसरी अभिनेत्री से शादी की जताई इच्छा, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Thu, 16 Nov 2023 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Nov 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Throwback thursday when ranbir kapoor expressed her wish to marry anushka sharma on koffee with karan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुके हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के गाने और टीजर रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म का लगातार प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको रणबीर से जुड़ा किस्सा ही बताने जा रहे हैं।


Virat Kohli: कोहली के 50वें शतक से खुशी से झूमी फिल्म इंडस्ट्री, एनटीआर से लेकर राजामौली तक ने की जमकर तारीफ
 

Throwback thursday when ranbir kapoor expressed her wish to marry anushka sharma on koffee with karan
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर मौजूदा समय में आलिया भट्ट के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार उन्होंने आलिया की जगह किसी और से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। यह पूरा मामला कॉफी विद करण शो का था। यह शो अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। 

Throwback thursday when ranbir kapoor expressed her wish to marry anushka sharma on koffee with karan
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

एक बार इस शो में रणबीर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण ने उसने कई मुद्दों पर सवाल किए। बातचीत के क्रम में करण ने उन्हें किल मैरी और हुकअप के लिए आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज और अनुष्का शर्मा के नाम सुझाए और इस पर रणबीर को अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback thursday when ranbir kapoor expressed her wish to marry anushka sharma on koffee with karan
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद अभिनेता ने कहा कि इनमें से वह अनुष्का के साथ शादी करना चाहेंगे, लेकिन इस समय वह अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं। वहीं, उन्होंने आलिया और जैकलीन को हुकअप के लिए चुना। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
Throwback thursday when ranbir kapoor expressed her wish to marry anushka sharma on koffee with karan
रणबीर कपूर-ब्रह्मास्त्र 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस एपिसोड के कई वर्षों के बाद रणबीर और आलिया को  ब्रह्मास्त्र के सेट पर  प्यार हो गया और फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने शादी कर ली। अब रणबीर जल्द ही एनिमल में खूंखार रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से खुशी से झूमीं कटरीना कैफ, फिल्म पर अभिनेत्री ने जताया गर्व

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed