फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने सरेआम करीना के बेबी बंप पर रखा हाथ, भड़क गई बेबो

Mon, 19 Dec 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor getting angry on karan johar

वैसे तो बॉलीवुड की 'पू' यानि करीना कपूर को पब्लिकली गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन हाल ही में वो फिल्ममेकर करण जौहर पर काफी गुस्सा हो गईं। 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2016' के समारोह पर जब 'ग्लैमर डिवा ऑफ द ईयर' खिताब से नवाजने के लिए छोटे नवाब की पत्नी करीना कपूर खान को स्टेज पर बुलाया गया था तो शो को होस्ट कर रहे करण जौहर ने उनके साथ सरेआम कुछ ऐसा किया कि वो गुस्सा हो गईं।

करण जौहर ने सरेआम करीना के बेबी बंप पर रखा हाथ, भड़क गई बेबो

kareena kapoor getting angry on karan johar

करीना अवॉर्ड लेकर जब स्टेज से जाने लगीं तो करण ने उन्हें रोक कर पूछा कि क्या उन्होंने बच्चे का कोई नाम सोचा है ? इस पर करीना ने पर्सनल सवाल नहीं पूछे जाने की गुजारिश की। 

करण जौहर ने सरेआम करीना के बेबी बंप पर रखा हाथ, भड़क गई बेबो

kareena kapoor getting angry on karan johar

इतना ही नहीं करण जौहर करीना को स्टेज पर रोक कर जबरदस्ती उनके बेबी बंप पर हाथ फेरने लगे। करण की ये हरकत करीना को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में करण को पीछे हट जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर ने सरेआम करीना के बेबी बंप पर रखा हाथ, भड़क गई बेबो

kareena kapoor getting angry on karan johar

करण ने कहा कि बेबी बंप को रब करने से अच्छी चीजें होती हैं। वहीं करण को करीना का पेट सहलाते देख कर उनके को-होस्ट अर्जुन कपूर भी ऐसा करने लगे। करीना को जब यह उनके लिए असहज लगने लगा तो उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में पहले ही हिट हो रही हैं, अब वो और क्या अच्छा चाहते हैं। करीना ने दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पीछे हट जाओ।

विज्ञापन

करण जौहर ने सरेआम करीना के बेबी बंप पर रखा हाथ, भड़क गई बेबो

kareena kapoor getting angry on karan johar

जब करण ने देखा कि करीना गुस्सा हो रही हैं तो उन्होंने मामले को संभालते हुए कहा कि वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम को नहीं छोड़ा और सभी चीजें करती रहीं। वो प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। शायद ही ऐसा कोई दिखता होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed