फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चौबीसों घंटे बॉडीगार्ड के साथ चलेगा तैमूर, एक फोटो के लिए भी तरस जाएंगे फैंस

Mon, 13 Aug 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor hire a bodyguard for taimur ali khan
तैमूर अली खान

सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान अपने पैरेंट्स से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं । अपनी क्यूटनेस की वजह से वो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं । तैमूर घर से बाहर निकलता है तो मीडिया पर्सन उसकी फोटो लेने के लिए बाहर ही खड़े रहते हैं । 

kareena kapoor hire a bodyguard for taimur ali khan
तैमूर

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर करीना परेशान भी हैं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि तैमूर को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है । मैं नहीं चाहती कि उसे इतनी अटेंशन मिले। तैमूर भी नॉर्मल बच्चों की तरह दुनिया को देखे।' पिछले दिनों तैमूर को अपनी बहन इनाया के साथ स्कूल जाते स्पॉट किया गया था ।

kareena kapoor hire a bodyguard for taimur ali khan
saif ali khan with taimur

स्कूल के बाहर एक अंजान शख्स तैमूर के साथ सेल्फी लेने आ गया । ऐसा होता देख तैमूर थोड़ा डर भी गया । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद सैफ-करीना ने तैमूर की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है । 
 

 

His cute smile #taimuralikhan ❤️❤️❤️ #innayakhemu @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor hire a bodyguard for taimur ali khan
तैमूर अली खान

दरअसल, तैमूर को एक बॉडीगार्ड मिलने जा रहा है । बॉडीगार्ड के साथ होने से तैमूर की फोटो लेना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा । एक इंटरव्यू में सैफ ने तैमूर के बारे में बताते हुए कहा था कि वो गुंडा हो गया है । सैफ ने कहा- इनाया और तैमूर दोनों अक्सर घर में साथ खेलते हैं। इनाया अभी बहुत छोटी और नाजुक है। लेकिन तैमूर बेहद शैतान हैं। तैमूर गुंडा है, मुझे लगता है कि कभी वो इनाया के बाल ना खींच दे।

विज्ञापन
kareena kapoor hire a bodyguard for taimur ali khan
तैमूर अली खान

अपने एक इंटरव्यू में तैमूर के मामा यानी रणबीर कपूर ने कहा था, 'मैं खुद तैमूर की फोटोज को देखता हूं। मैं भी तैमूर का फैन हूं। आप जब भी तैमूर को देखेंगे तो आपका दिल पिघल जाएगा।' वहीं तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने कहा था कि वो रोज सुबह अखबार में तैमूर की फोटो देखते हैं । तैमूर के साथ उसकी नैनी भी फेमस हो गई है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed