फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा मां बनने से पहले इस स्पोर्ट्स लुक में नजर आईं करीना कपूर खान, तस्वीरों से निगाहें हटाना मुश्किल

Tue, 01 Sep 2020 12:10 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Sep 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor in a Sports Look is busy shooting for back to back photo shoots
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पटौदी के नवाब सैफ अली खान के घर में इन दिनों खुशियां ही खुशियां बरस रही हैं। तैमूर के बड़े भाई बनने के दिन करीब हैं और सैफ अली खान की साल भर से रुकी पड़ी फिल्म ‘भूत पुलिस’ भी फिर से शुरू होने जा रही है। इस सबके बीच बेगम करीना कपूर खान भी अपने सारे शेड्यूल फिर से सेट कर रही हैं।

Kareena Kapoor in a Sports Look is busy shooting for back to back photo shoots
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीना कपूर खान और सैफ ने जब से अपनी दूसरी संतान के आगमन की घोषणा की है, सोशल मीडिया पर ये खबर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्मी सितारों के अलावा उनके परिचित सभी लोग जोड़े को लगातार बधाइयां दे रहे हैं और करीना कपूर खान व सैफ इनका जवाब भी पूरी शालीनता और उत्साह से दे रहे हैं।

Kareena Kapoor in a Sports Look is busy shooting for back to back photo shoots
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीना कपूर खान की इन दिनों एक ही फिल्म अंडर प्रोडक्शन है और उसका नाम है, ‘लाल सिंह चड्ढा’। ये फिल्म मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनी है। दोबारा मां बनने से पहले करीना कपूर इस फिल्म की बाकी बची शूटिंग भी पूरी कर लेना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor in a Sports Look is busy shooting for back to back photo shoots
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर को सोमवार को मुंबई के एक चर्चित फिल्म स्टूडियो मे देखा गया। बिल्कुल चुस्त और तंदुरुस्त दिख रहीं करीना ने इस मौके पर फिटिंग की एक काली ड्रेस पहनी हुई थी। चेहरे पर मास्क लगा था। और, उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। करीना का बेबी बंप भी अब दिखने लगा है और स्टूडियो में मौजूद लोग भी इस बारे में बातें करते नजर आए।

विज्ञापन
Kareena Kapoor in a Sports Look is busy shooting for back to back photo shoots
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई और दोनों की बेटी सारा अली खान इन दिनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत उनको चार्टर्ड प्लेन से विदेश घुमाने ले गए थे। सारा अली खान का फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी लंबा रिश्ता चला और अब ये दोनों भी अलग हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed